ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबारिश नहीं होने से गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। सरयू और गोमती नदी के तट पर सुबह से ही लोगों का तांता लग रहा है।

बारिश नहीं होने से गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। सरयू और गोमती नदी के तट पर सुबह से ही लोगों का तांता लग रहा है।

बारिश नहीं होने से गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। सरयू और गोमती नदी के तट पर सुबह से ही लोगों का तांता लग रहा है। छोटे बच्चों के डूबने की आशंका बनी हुई...

बारिश नहीं होने से गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। सरयू और गोमती नदी के तट पर सुबह से ही लोगों का तांता लग रहा है।
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 25 Jun 2018 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बारिश नहीं होने से गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। सरयू और गोमती नदी के तट पर सुबह से ही लोगों का तांता लग रहा है। छोटे बच्चों के डूबने की आशंका बनी हुई है। डूब क्षेत्र में किसी प्रकार की सूचना चस्पा नहीं है। वहीं सुरक्षा के भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। सरयू और गोमती नदी में कभी भी एकाएक पानी बढ़ने से भी बढ़ी घटना की आशंका बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। चटक धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। ईंट और सीमेंट के घर रात को भी गरम रहने से लोग परेशान हैं। सुबह होते ही अधिकतर लोगों का रुख सरयू और गोमती की तरफ हो रहा है। नदियों में कभी भी जलस्तर बढ़ सकता है। लेकिन बच्चे इससे अंजान बने हुए हैं। बतां दें कि कपकोट में सरयू नदी को करीब पांच किमी एरिया के सुरंगों में धकेला गया है। हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने से सरयू का जलस्तर बढ़ जाता है। जल विद्युत कंपनी वाले कभी भी पानी छोड़ सकते हैं। वहीं गोमती नदी में बैजनाथ में झील बनी हुई है। नदी के उदगम स्थल में बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। सिंचाई विभाग बिना सूचना के झील के गेट खोल देता है। यदि एक मुश्त पानी आया तो नदी में नहाने वालों के लिए संकट पैदा हो सकता है। मालूम हो गर्मियों में हरसाल डूबने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सरयू नदी में इस साल अभी तक एक बालक की डूबने से मौत हो गई है। सरयू और गोमती में सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं हैं।

सरयू और गोमती नदी की तरफ जाने वालों को सावधान किया जा रहा है। पुलिस को सभी सतर्कता बरतने को कहा गया है।-मुकेश कुमार, एसपी, बागेश्वर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें