ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरसोनिया गांधी पर एफआईआर से कांग्रसियों में गुस्सा

सोनिया गांधी पर एफआईआर से कांग्रसियों में गुस्सा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर मुकदमा दर्ज होने से कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। उन्होंने घर पर रहकर उपवास और सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने दर्ज मुकदमे का विरोध किया। भाजपा पर सियासत करने का...

सोनिया गांधी पर एफआईआर से कांग्रसियों में गुस्सा
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 24 May 2020 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर मुकदमा दर्ज होने से कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। उन्होंने घर पर रहकर उपवास और सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने दर्ज मुकदमे का विरोध किया। भाजपा पर सियासत करने का आरोप लगाया। केस वापस नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की भी चेतावनी दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में तीन घंटे का सांकेतिक उपवास रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कोरोना महामारी में भी सियासत कर रही है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मदद की कोशिश को भी यूपी सरकार ने राजनीति का अखाड़ा बना दिया। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विपक्ष का उत्पीड़न करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह के उत्पीड़न वाली कार्रवाई को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर सरकार ने जल्द केस वापस नहीं लिया तो कार्यकर्ता मजबूर होकर आंदोलन करेंगे। इधर जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने भी अपने घरों पर उपवास व तख्ती लेकर सांकेतिक प्रदर्शन कर सरकार से मुकदमा वापस लेने की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें