आ्रंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली
जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। रैली का उद्देश्य मानदेय में वृद्धि और अन्य लाभों के लिए था। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 140-150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी की मांग की। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। रैली एसबीआई तिराहे से शुरू होकर तहसील परिसर होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। सोमवार को आयोजित रैली में जिलेभर से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार द्वारा 140 रुपए प्रतिदिन वृद्धि करने तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजने की मांग की है।
सेवानिवृत्ति पर 10 लाख देने संबंधी शासनादेश जारी होने के बाद ही 300 रुपये की कटौती लागू करने तथा तब तक खातों से की जा रही 300 रुपये की कटौती बंद करने की मांग उठाई। संगठन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने की मांग भी प्रमुखता से रखी। जिलाध्यक्ष कमला दानू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से कम मानदेय में कार्य कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संगठन को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष बिमला कोहली, जिला महामंत्री भावना टाकूली, जिला उपाध्यक्ष ममता बोरा, जिला कोषाध्यक्ष प्रभा आर्या, गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष नीमा गोस्वामी और कपकोट ब्लॉक अध्यक्ष नीमा जोशी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


