25 तक भुगतान नहीं हुआ तो परिवार के साथ धरने पर बैठेंगे

25 तक भुगतान नहीं हुआ तो परिवार के साथ धरने पर बैठेंगे

संक्षेप:

अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री के कर्मचारियों ने समझौते के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। यदि 25 नवंबर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 26 से परिवार के साथ धरने पर बैठेंगे। फैक्ट्री में काम बंद होने से आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रबंधन ने 25 नवंबर तक सभी लंबित भुगतान करने का आश्वासन दिया।

Nov 03, 2025 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री के कर्मचारियों ने समझौते के बाद अपना प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि 25 नवंबर तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह 26 से परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रशासन की होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को फैक्ट्री से जुड़े लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी तीसरी पीढ़ी इसमें सेवा दे रही है। फैक्ट्री संचालित होने से आसपास के गांव में पलायन भी नहीं हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जनवरी से हाईकोर्ट के आदेश के बाद यहां खनन कार्य बंद हो गया है। इस कारण कर्मचारियों पर आर्थिक संकट गहराने लगा है। अधिकतर कर्मचारियों के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन वेतन नहीं मिलने से उनके सामने परिवार पालने और उन्हें पढ़ाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। क्षेत्र के 500 परिवारों के सामने आर्थिक संकट और गहरा जाएगा। इस दौरान फैक्ट्री के प्रबंधन निदेशक योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलित कर्मचारियों से वार्ता की। कहा कि 25 नवंबर तक सभी लंबित भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह परिवार के साथ 26 नवंबर से जिलाधिकारी कार्यालय के बहार धरना देंगे। इस मौके पर अध्यक्ष चंदन सिंह, सचिव दिनेश सिंह, गायत्री प्रसाद, शांति लाल, फते सिंह करायत, हर्ष रौतेला, सुरेश लाल, मनोज कुमार,जगदीश प्रसाद, महेंद्र कुमार, चंदन सिंह, राम सिंह, आशा देवी, यशवंत सिंह, विजय कुमार, मोहन सिंह, संजय कुमार, दीप कुमार हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।