ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरप्रवासियों की परेशानियों का संज्ञान ले प्रशासन

प्रवासियों की परेशानियों का संज्ञान ले प्रशासन

बाहरी राज्यों से गांव आ रहे लोगों को क्वारंटाइन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालयों व पंचायत घरों में रहने वालों को समय से भोजन उपलब्ध नहीं हो रहा...

प्रवासियों की परेशानियों का संज्ञान ले प्रशासन
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 12 May 2020 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बाहरी राज्यों से गांव आ रहे लोगों को क्वारंटाइन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालयों और पंचायत घरों में रहने वालों को समय से भोजन उपलब्ध नहीं हो रहा है। कई गांवों में प्रवासियों के साथ कहासुनी भी हो रही है। जनप्रतिनिधियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इन मामलों का संज्ञान लेने और बाहर से आने वालों की समस्याओं का निदान करने की मांग की।

मंगलवार को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार और पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी का शिष्टमंडल एडीएम राहुल कुमार गोयल से मिला। उन्होंने कहा प्रवासियों के आने की रफ्तार बढ़ने के साथ ही परेशानियां भी शुरू हो गई हैं। बताया अधिकांश गांवों में प्रवासियों को होम क्वारंटाइन कराने को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। उनका कहना है व्यवस्थाओं की कमी से गांव में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। कहा कई गांवों में इसको लेकर लोगों में कहासुनी तक हो रही है। जिन गांवों में प्रवासियों को स्कूल या पंचायत घर में ठहराया गया है, वहां भी भोजन, पानी और अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं को देखते हुए प्रवासियों को सरकारी योजना के तहत अनुमन्य राहत प्रदान करने की मांग की। ताकि ग्रामीण भी संतुष्ट हो सके और बाहरी लोगों को भी दिक्कत न हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें