गरुड़ क्षेत्र में अवैध भंडारण और अवैध खनन का कारोबार फल-फूल रहा है। इसकी शिकायत लोग प्रशासन से लगातार कर रहे थे। शिकायत के बाद प्रशासन ने खनन विभाग के साथ छापेमारी की तो लोगों की शिकायत सही मिली। टीम ने पांच लोगों पर 23 लाख, 87 हजार का जुर्माना लगाया है। गुरुवार को एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा के नेतृत्व में जिला खान अधिकारी लेखराज सिंह के अलावा तहसीलदार ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व में स्वीकृत भंडारण में भारी अनियमितता पाई गई, जबकि तीन लोगों ने अपनी नाप भूमि में अवैध भंडारण किया था। पांच लोगों के खिलाफ टीम ने लाखों का जुर्माना लगाया है। जिला खान अधिकारी ने बताया कि बैजनाथ में भुवन गिरी पुत्र इंद्र गिरी 221 घन मीटर आरबीएम नाप भूमि पर अवैध पाया जिसमें तीन लाख 77 हजार, पासतोली मोटर मार्ग पर गिरीश सिंह पुत्र नैन सिंह ने 1012 घन मीटर नाप भूमि में अवैध भंडारण किया था। उनसे नौ लाख, 80हजार, भकूनखोला बैजनाथ डंपिंग क्षेत्र में देवेंद्र गोस्वामी पुत्र श्याम गिरी 157.5 घन मीटर नाप भूमि अवैध भंडारण किया। उन पर तीन लाख 21 हजार, ग्राम सिटोली में लाल सिह पुत्र पूरन सिंह पर तीन लाख 52 हजार, इसके अलावा पुरड़ा में पुरड़ा में देवेंद्र नाथ पर तीन लाख, 56 हजार की पेनाल्टी की गई। कुल पांच लोगों पर 23 लाख, 87 का जुर्माना किया गया। इस अभियान में खान विभाग के सर्वेयर विनोद बाराकोटी आदि मौजूद थे।
अगली स्टोरी