ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरडेढ़ किलो चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

डेढ़ किलो चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

मादक पदार्थ की खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली...

डेढ़ किलो चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 17 Oct 2019 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

मादक पदार्थ की खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने एक किलो 587 ग्राम चरस के साथ तलाई निवासी एक युवक को धर दबोचा है। इसके बाद पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। बाद में न्यायालय के निर्देश के बाद उसे जेल भेज दिया। पकड़ी गई चरस की कीमत पुलिस एक लाख 60 हजार रुपया आंक रही है। कपकोट के थानाध्यक्ष खुश्वांत सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस बुधवार की देर शाम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। उन्हें सूचना मिली की एक व्यक्ति चरस लेकर जिला मुख्यालय की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस और एसओजी ने उसकी घेराबंदी कर दी। पावे बैंड सूपी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने के फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 587 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद उसे कपकोट थाना लाया गया। यहां उसने अपना नाम 40 वर्षीय जोध सिंह पुत्र धन सिंह निवासी तलाई सूपी बताया। बाद में उसके खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख, 60 हजार है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के निर्देश के बाद उसे जेल भेज दिया है। छापेमारी टीम में एसओजी प्रभारी एसआई पंकज जोश, मनोज कुमार, हेम चंद्र मठपाल, बसंत पंत, चंदन राम, गिरीश बजेली तथा भूपाल सिंह शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें