ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरयुवाओं से अधिक बुजुर्गों में दिखा होली का रंग

युवाओं से अधिक बुजुर्गों में दिखा होली का रंग

जिले के विभिन्न हिस्सों में होली की धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय समेत धारचूला, पांखू, डीडीहाट गंगोलीहाट क्षेत्रों में खड़ी होली का आयोजन किया जा...

जिले के विभिन्न हिस्सों में होली की धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय समेत धारचूला, पांखू, डीडीहाट गंगोलीहाट क्षेत्रों में खड़ी होली का आयोजन किया जा...
1/ 2जिले के विभिन्न हिस्सों में होली की धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय समेत धारचूला, पांखू, डीडीहाट गंगोलीहाट क्षेत्रों में खड़ी होली का आयोजन किया जा...
जिले के विभिन्न हिस्सों में होली की धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय समेत धारचूला, पांखू, डीडीहाट गंगोलीहाट क्षेत्रों में खड़ी होली का आयोजन किया जा...
2/ 2जिले के विभिन्न हिस्सों में होली की धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय समेत धारचूला, पांखू, डीडीहाट गंगोलीहाट क्षेत्रों में खड़ी होली का आयोजन किया जा...
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 26 Mar 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के विभिन्न हिस्सों में होली की धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय समेत धारचूला, पांखू, डीडीहाट गंगोलीहाट क्षेत्रों में खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बेरीनाग में रातभर बैठकी होली का आयोजन किया जा रहा है।

जिले के विभिन्न हिस्सों में होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली गायन कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही उन्होंने जमकर अबीर और गुलाल भी उड़ाया। होल्यार लगातार मंदिरों और गांव घरों में जाकर होली गायन कर रहे हैं। जिले भर में युवाओं से अधिक बुजुर्गों में होली का रंग चढ़ा हुआ है। जो सुबह से शाम तक होली के रंग में रंगे हुए हैं। वहीं बेरीनाग स्थित हाट गांव में कैलाश सिंह के आवास में रातभर बैठकी होली गायन किया गया। जहां रंगकर्मी जीवन पाठक ने राग काफी में पलक न लागे मोरी श्यामाचरण, शंकर लाल ने राग समाज में आज राधे रानी चली आदि होली का गायन किया गया। इस अवसर पर त्रिभुवन पाठक, विनय उप्रेती, गिरजा पाठक, दिनेश बिष्ट, विनोद बिष्ट, मुकुल शाह, शंकर लाल साह, प्रकाश चन्द्र पाठक, बसंत बल्लभ मौजूद रहे।

धारचूला में मनाई कुमांउनी होली

धारचूला। धारचूला नगर में वरिष्ठ व्यापारी नारायण लाल वर्मा के निवास स्थान मल्ली बाजार में कुमाउनी होली धूम रही। इस दौरान होल्यारों ने कुमाउनी गीत गाकर क्षेत्रीय लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही लोगों को होली का रंग लगाकर खुशी जाहिर की।

चौसाल गांव में घर-घर जाकर मनाई होली

थल। पांखू स्थित चौसाल गांव में होल्यारों ने ढोल-नगाड़ों के साथ घर-घर जाकर होली मनाई। होल्यारों ने होली गायन कर लोगों को गुलाल से रंगा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने होल्यारों का मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया। पूरा गांव पलायन के बाद भी होली के रंग में रंगा हुआ है।

देवी-देवताओं के निशान की पूजा के साथ मनाई होली

बेरीनाग। बेरीनाग में होल्यारों ने ढोल-नगाडों के साथ देवी-देवताओं के निशान की पूजा अर्चना कर होली मनाई। लोगों ने घर-घर जाकर लोगों को रंग लगाया। वहीं होल्यारों के साथ महिलाएं भी होली के रंग में रंगी हुई दिखीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें