काफलीगैर में बेटियों ने मां को मुखाग्नि दी
काफलीगैर तहसील के लोब निवासी 85 वर्षीय बिसनुली देवी का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थीं और रविवार को अंतिम सांस ली। सोमवार को सरयू संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहाँ उनकी बेटी गोविंदी लोबियाल और लीला देवी ने चिता को मुखाग्नि दी।
काफलीगैर तहसील के लोब निवासी 85 साल की बिसनुली देवी पत्नी स्व. श्याम लाल को उनकी बोटियों ने मुखाग्नि दी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बिसनुली देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। रविवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार की सुबह सरयू संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुख्यााग्नि उनकी बेटी गोविंदी लोबियाल तथा लीला देवी ने दी है। गोविंदी लोबियाल दमुवांढूंगा हल्द्वानी में कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष हैं। उनके निधन पर दुर्गा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार टम्टा, विवेक लोवियाल, सूरज कुमार, चंद्रशेखर, संजय कुमार ने दुख जताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


