बागेश्वर में 60 एमएम बारिश रिकार्ड
बागेश्वर जिले में पिछले 24 घंटे से अनरवत बारिश हो रही है। 60 एमएम बारिश अभी तक रिकार्ड की गई है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। बारिश से जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। जिले में हो रहे बारिश...
बागेश्वर जिले में पिछले 24 घंटे से अनरवत बारिश हो रही है। 60 एमएम बारिश अभी तक रिकार्ड की गई है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। बारिश से जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। जिले में हो रहे बारिश से सबसे अधिक परेशानी में किसान हैं। गरुड़ घाटी में धान की फसल कट रही थी। एकाएक हुई बारिश से धान खेतों में बिछ गया है। जिससे किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। इसके अलावा ऊंचाई वाले गांवों में मवेशियों के लिए घास काटी जा रही थी। बारिश होने से घास काटने का काम भी प्रभावित हो गया है। वहीं घास सड़ने लगी है।
किसान विमला देवी, कमला देवी, द्रोपती देवी, किशन सिंह, विशन सिंह आदि ने बताया कि चतुवा धान पहले कट गया था। खेत खाली हो गए हैं। साग-सब्जी और अन्य फसलें बोने के लिए बारिश अच्छी है। लेकिन सिंचित भूमि में कटने को तैयार धान खराब हो गया है। गरुड़ क्षेत्र में करीब बीस हजार नाली में धान खेतों में बिछ गया है। किसान हतास और परेशान हो गए हैं। वहीं कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर और बागेश्वर तहसील के तमाम गांवों में बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पिछले 24 घंटों में बारिश एक घंटे के लिए भी नहीं रुकी है। जिससे पशुओं के चारे आदि की भी समस्या पैदा हो गई है। कहा कितनी बारिश बागेश्वर में 60 एमएम, गरुड़ में 50 एमएम और कपकोट में 40 एमएम बारिश रिकार्ड। नदियों का जलस्तर गोमती 862.75 और सरयू 866.00 मीटर पर बह रही है। 870.70 मीटर डेंजर जोन माना जाता है।फोटो-24बीजीएच-1पी,बागेश्वर, बारिश से धान की खेती को भारी नुकसान, धान खेतों में पसरा।