ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वर4654 छात्रों ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

4654 छात्रों ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

जिले में बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। बुधवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा...

4654 छात्रों ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 18 Mar 2020 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। बुधवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 4654 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। सभी 55 केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई। मुख्य शिक्षाधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि सामाजिक विज्ञान की विषय की परीक्षा के लिए कुल 4735 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 81 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भागीदारी नहीं की।

4654 बच्चों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक नकल रोकने के लिए समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं। जिसके चलते अब तक जिले में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। इधर परीक्षा में भागीदारी कर रहे बच्चों ने बताया कि पेपर अच्छे जा रहे हैं। कोर्स से ही अधिकांश सवाल पूछे गए थे। जिससे परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें