Bageshwar News: सुमगढ़ हादसे में मारे गए 18 मासूमों को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: 18 अगस्त 2010 को कपकोट के सुमगढ़ में हुए हृदयविदारक हादसे की 16वीं बरसी पर जिला पत्रकार संघ और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के तत्वावधान में तहसील

सुमगढ़ हादसे में मारे गए 18 मासूमों को दी श्रद्धांजलि
सुमगढ़ हादसे में मारे गए 18 मासूमों को दी श्रद्धांजलि

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। 18 अगस्त 2010 को कपकोट के सुमगढ़ में हुए हृदयविदारक हादसे की 16वीं बरसी पर जिला पत्रकार संघ और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वावधान में तहसील परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने हादसे में जान गंवाने वाले 18 मासूम बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति को नमन किया। इस दौरान तहसील परिसर में पौधारोपण कर दिवंगत बच्चों की यादों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर घनश्याम जोशी, रमेश पर्वतीय, जगदीश उपाध्याय, कमल कांडपाल, खष्टी कोरंगा, महीप पांडे, वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा और अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।