बदरीनाथ में चोरी करने वाला प्रमोद कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का खास? किसने लगाए आरोप

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

बदरीनाथ धाम में चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल को जेल भेजा जा चुका है। इस बीच बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बदरीनाथ में चोरी करने वाला प्रमोद कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का खास? किसने लगाए आरोप

दरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार प्रमोद नौटियाल 14 दिन के लिए जेल भेजा जा चुका है। मामले में हाईलेवल की जांच भी चल रही है। बैकुंठधाम में चोरी प्रकरण में कई बड़े नाम और सामने आ सकते हैं। इस बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रमोद नौकरी पर आने से पहले से ही गणेश गोदियाल के संपर्क में था। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को बहस की चुनौती दी है।

हेमंत द्विवेदी का आरोप है कि गोदियाल के कार्यकाल में ही नियम विरुद्ध प्रमोशन और समायोजन हुआ। अध्यक्ष द्विवेदी ने बताया कि 13 जून 2003 तक आरोपी प्रमोद नौटियाल मुंबई में ब्लैसनेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई में काम करता था। प्रमोद ने 13 जून 2003 को एक सादे कागज पर बीकेटीसी अध्यक्ष को नौकरी देने के लिए पत्र लिखा। इस सादे कागज पर किए गए आवेदन पर इंटरनेट कार्डिनेटर के पद पर अस्थाई नियुक्ति दे दी गई।

हेमंत द्विवेदी के आरोप

कांग्रेस शासन में ही 14 अगस्त 2012 को शासन से पद स्वीकृत होकर आए। 28 जून 2013 को इंटरनेट कार्डिनेटर के पद पर नियमित किया गया। द्विवेदी ने बताया कि नौ जुलाई 2014 को प्रमोद की ओर से सीईओ को पत्र लिख कर निजी सचिव पद की जिम्मेदारी देने की मांग की गई। एक महीने बाद सात अगस्त को निजी सचिव का अतिरिक्त चार्ज गोदियाल कार्यकाल में दिया गया। एक्ट के विपरीत जाकर 23 जनवरी 2018 को गोदियाल ने निजी सचिव के 4600 ग्रेड पे पर पदोन्नत करने के साथ समायोजन भी कर दिया। तत्कालीन अध्यक्ष गोदियाल ने सीईओ को पत्र लिख कर 4600 ग्रेड पे वेतनमान का लाभ भी दे दिया।

गणेश बहस को पहुंचे, द्विवेदी नहीं आए

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सार्वजनिक बहस की चुनौती मंगलवार को राजनीतिक घटनाक्रम में बदल गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तय समय पर प्रेस क्लब पहुंच गए लेकिन चुनौती देने वाले बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी नहीं आए। गोदियाल ने इसे भाजपा की तथ्यों से भागने की रणनीति करार देते हुए कहा कि यदि आरोप लगाए गए हैं तो उन्हें सार्वजनिक रूप से साबित किया जाना चाहिए।

प्रेस क्लब पहुंचे गोदियाल ने दोपहर साढ़े 12 बजे पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी अध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक मंच पर दी गई बहस की चुनौती को स्वीकारते हुए वह तय समय पर पहुंच गए लेकिन द्विवेदी नहीं आए। इससे स्पष्ट है कि द्विवेदी के पास अपने आरोपों के समर्थन में ठोस तथ्य नहीं हैं। गोदियाल ने कहा कि वास्तविक सवाल यह है कि बदरीनाथ धाम की दानराशि की कथित चोरी किसके कार्यकाल में हुई। चढ़ावे की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं और नोटों की गड्डियां गायब होने के आरोप सामने आए हैं तो इसकी जवाबदेही वर्तमान मंदिर समिति और सरकार की बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने पर उसे दबाने का प्रयास किया गया। गोदियाल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के साथ उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

बदरीनाथ या केदारनाथ आकर करें बहस: हेमंत

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रेस क्लब में डिबेट के लिए कभी कोई समय कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को नहीं दिया गया। अपने समय की खामियां उजागर होने पर वे प्रोपेगेंडा कर रहे हैं। यदि उन्हें डिबेट करनी है, तो वे बदरीनाथ या केदारनाथ के परिसर में पहुंचे।

जांच टीम ने दान गणना कक्ष देखा, फुटेज खंगाली

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी की जांच के लिए शासन की ओर से गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे बदरीनाथ पहुंची।

टीम में गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी और निदेशक वित्त चिकित्सा स्वास्थ्य जगत सिंह चौहान शामिल हैं। टीम ने बदरीनाथ मंदिर परिसर, परिक्रमा पथ में लगे सीसीटीवी कैमरों और चढ़ावा गणना कक्ष का जायजा लिया। काउंटिंग रजिस्टर, दूसरे दस्तावेजों को परखा। इसके बाद टीम अपराह्न दो बजे वापस लौट गई। टीम के सदस्य गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी और पूर्व डीएम चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि टीम ने दान गणना की प्रक्रिया, दान गणना कक्ष तक कर्मियों और दानपात्र की पहुंचाने की प्रक्रिया को देखा। पुरानी सीसीटीवी रिकार्डिंग का अवलोकन किया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।