जेब में सोना-चांदी और मोबाइल में नोट छिपाए; बदरीनाथ चोरी में प्रमोद नौटियाल के गुनाह सामने आए
Pramod Nautiyal Arrest: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार प्रमोद नौटियाल पर बड़े खुलासे हुए हैं। सीसीटीवी में उसे चढ़ावा के गणना कार्य के बाद जेब में सोना चांदी और मोबाइल में नोट छिपाकर बाहर जाते देखा गया।
Pramod Nautiyal Arrest: भगवान विष्णु के वैकुंठधाम नाम से विश्व विख्यात बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना काफी बड़ी है। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल ने एक नहीं कई गुनाह किए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रमोद नौटियाल पर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रमोद चोरी की घटना में सीधे तौर पर शामिल था। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह नकदी मोबाइल में दबाकर और सोना-चांदी के पैकेट जेब में छिपाकर मंदिर के बाहर ले जाते देखे गए।
इससे पहले रविवार देर रात सादी वर्दी में पुलिस टीम के जवानों ने आरोपी को दबोचा। प्रमोद को गोपेश्वर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की कोशिश प्रमोद को कस्टडी में लेने पर रहेगी। यह कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा।
चमोली जनपद में स्थित बदरीनाथ धाम में बीते 2 जुलाई को चोरी की पहली शिकायत आई थी। भैरव सेना की तरफ से शिकायत की गई। 8 जुलाई मामले में मुकदमा हुआ। 11 जुलाई को एसआईटी का गठन हुआ और जांच शुरू हुई। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट के निर्देश में बदरीनाथ इंस्पेक्टर महादेव प्रसाद उनियाल ने शुरू की।
नकदी मोबाइल में छिपाए और जेब में सोना-चांदी भरा
चमोली एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। गवाहों के बयान दर्ज किए गए। फुटेज में प्रमोद नौटियाल को कई बार मंदिर के गणना कक्ष से धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अपने मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर और जेब में रखकर बाहर ले जाते हुए पाया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर ₹500 के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला एवं केसर का पैकेट गणना कक्ष से चुराया। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।
कौन है प्रमोद नौटियाल
प्रमोद नौटियाल 2018 से बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष का वैयक्तिक सहायक था। चोरी का मामला सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। वर्तमान में वह बदरीनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल व थाली गणना कार्य में तैनात किया गया। इससे पहले 2014 में प्रमोद की इन्टरनेट कार्डीनेटर के रूप में स्थायी नियुक्ति हुई। ग्रेड पे 2800 किया गया। मंदिर समिति ने इन्टरनेट कार्डीनेटर का एकल पद होने के बावजूद प्रमोद नौटियाल का आउट आफ वे जाकर प्रमोशन भी किया।
बीकेटीसी का नया कारनामा
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कारनामों की एक के बाद एक कलई खुल रही है। अब ऋषिकेश में खोले गए ट्रांजिट कैंप पर भी सवाल उठने लगे हैं। जोशीमठ में अपना मुख्यालय और ऋषिकेश में स्वयं के कई भवन होने के बावजूद, ट्रांजिट ऑफिस के लिए ₹60,000 मासिक किराए पर एक नया भवन लिया गया। हद तो यह है कि इसकी साज-सज्जा पर ₹68 लाख का बजट फूंक दिया गया, जबकि यह बजट सीएसआर (सीएसआर) मद के तहत संस्कृत शिक्षा के विकास के लिए मिला था।
इस गंभीर प्रकरण पर सीईओ बीकेटीसी सोहन सिंह रांगड का कहना है कि ऋषिकेश धार्मिक यात्रा का मुख्य द्वार है। इससे मंदिर समिति को यहां पर एक बड़े स्पेस वाले ऑफिस की जरूरत थी। जिस किराये के कार्यालय की बात की जा रही है वहां पर एक मीटिंग हॉल, अध्यक्ष ऑफिस, सूचना कार्यालय है। ताकि चारधाम यात्रा, बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा से संबंधित जानकारी लेने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सके। सदस्यों को छह हजार टीए डीए प्रतिदिन स्वीकार है। प्रतिदिन के चढ़ावे की राशि क्यों सार्वजनिक नहीं हो रही है, इसकी जानकारी ली जाएगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


