108 बार डुबकी लगाना चाहती थीं; बदरीनाथ के तप्त कुंड में नहाते हुए 2 बहनों की मौत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज सुबह बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान करते समय राजस्थान की दो बहनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें कुंड में 108 बार डुबकी लगाना चाहती थीं, लेकिन इस दौरान वे बेहोश हो गईं।

Badrinath Tapta Kund Two Rajasthan Women Die
बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान करते समय राजस्थान की 2 महिलाओं की मौत

पूरन भिलंगवाल, बदरीनाथ

आज सुबह बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये महिलाएं बदरीनाथ धाम में भागवत कथा सुनने के लिए 4 सितंबर को पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में बहन थीं। दोनों कुंड में 108 बार डुबकी लगाना चाहती थीं, लेकिन इस दौरान वे बेहोश हो गईं।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा से बदरीनाथ में भागवत कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु दल की दो महिलाओं की शुक्रवार सुबह तप्त कुंड में स्नान के दौरान मौत हो गई। दोनों महिलाएं स्नान करते समय बेहोश हो गई थीं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया अधिक देर तक डुबकी लगाने के कारण ऑक्सीजन की कमी अथवा अन्य कारण से हादसा होने की आशंका है।

4 सितंबर को पहुंचे थे बदरीनाथ

बदरीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा से श्रद्धालुओं का दल चार सितंबर को बदरीनाथ पहुंचा था। शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे दल के चार महिलाएं और एक पुरुष मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन से पहले पुरुष श्रद्धालु अमर चंद्र शर्मा पुरुष तप्त कुंड में स्नान करने चले गए, जबकि चारों महिलाएं महिला तप्त कुंड में स्नान करने लगीं।

साथ में स्नान कर रहीं भगवती और सोनी के अनुसार रामू देवी उम्र 71 (पत्नी अमर चंद्र शर्मा) और प्रेम देवी अमृत (63) (पत्नी मदन लाल शर्मा) ने प्रभु स्मरण करते हुए लगातार 108 डुबकियां लगाईं इसी दौरान दोनों महिलाएं तप्त कुंड में ही बेहोश हो गईं।

अन्य महिलाओं ने दोनों को तप्त कुंड से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों को बदरीनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़108 बार डुबकी लगाना चाहती थीं; बदरीनाथ के तप्त कुंड में नहाते हुए 2 बहनों की मौत