बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: CCTV में जेब भरते दिखा था पूर्व मंदिर अधिकारी, अब छापेमारी में मिला ये सब

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एसआईटी ने शुक्रवार को पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान के ठिकानों पर छापेमारी की और इस दौरान अलग-अलग देशों की मुद्रा और अन्य सामान बरामद किया। 

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के आरोप में एसआईटी ने पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है। चौहान के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस को अलग-अलग विदेशी मुद्रा मिली हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को केसर और अन्य कीमती सामान भी मिला है। एसआईटी ने चार घंटे की पूछताछ के बाद चौहान को आज ही गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद चौहान मिली जानकारी के बाद ही इन ठिकानों पर छापेमारी की गई। चौहान को पुलिस मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित चोरी का मुख्य आरोपी मान रही है। आपको बता दें कि चौहान को मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर 22, 25 और 29 जून को मंदिर के गणना कक्ष में कैश के बंडल अपने जेब में रखते हुए देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद ही चौहान को गिरफ्तार किया गया और अब शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जांच अधिकारी ने छापेमारी को लेकर क्या बताया?

छापेमारी की जानकारी देते हुए एसआईटी के जांच अधिकारी महादेव उनियाल ने बताया कि 'आज की गई छापेमारी में अबतक केसर और कुछ अन्य सामान मिला है। इसके साथ ही विदेशी मुद्रा भी मिली है। जहां तक कैश की बात है तो आरोपी सहयोग नहीं कर रहा है।'

एसआईटी जांच रिपोर्ट सौंप चुकी

आपको बता दें कि कथित चोरी की पड़ताल के लिए श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से गठित एसआईटी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। मामले में 18 पन्नों की अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए थे हेराफेरी के आरोप

आपको बता दें कि 2 जुलाई को सोशल मीडिया पर मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोप सामने आए थे। इसके बाद से ही मामले में जांच तेज कर दी गई थी। मामले में एसआईटी ने 29 जून और 2 जुलाई के सीसीटीवी फुटेज रिकवर कर लिए थे। इसके साथ ही 22 जून और 25 जून के भी सीसीटीवी फुटेज रिकवर कर लिए गए थे जिनकी जांच कर ली गई है।

कोषाध्यक्ष को पद से हटाया जा चुका

आपको बता दें कि बीते दिनों चढ़ावे और दान में कथित अनियमितता की जांच के बीच बीकेटीसी ने चढ़ावे के रखरखाव से जुड़े रजिस्टर में 'ओरवराइटिंग' पाए जाने पर कोषाध्यक्ष को पद से हटा दिया था। मालूम हो कि मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन स्तर से गठित गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति भी जांच कर रही है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।