
बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा आज से दोबारा शुरू होगी, आपदा की वजह से थी स्थगित
उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 5 दिनों तक रुकी हुई बदरीनाथ और केदारनाथ की चारधाम यात्रा आज से फिर शुरू हो रही है, जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
अतिवृष्टि और आपदाओं के बीच पांच दिन स्थगित रहने के बाद चारधाम यात्रा शनिवार से दोबारा शुरू होगी। फिलहाल केवल बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए यात्रा शुरू की जा रही है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

यमुनोत्री में अभी भी दिक्कत
चारधाम यात्रा एक से पांच सितंबर तक यात्रा स्थगित रही। मौसम में सुधार देखते हुए सरकार ने दो धामों की यात्रा फिर शुरू करने का फैसला किया। यमुनोत्री धाम की स्थिति सामान्य होने में कुछ और दिन लग सकते हैं। गंगोत्री यात्रा पर जिला प्रशासन शनिवार को निर्णय लेगा। जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने बताया कि यमुनोत्री में अभी दिक्कत बनी हुई है।
यात्रा पर आपदा का सबसे ज्यादा असर
एसडीसी फाउंडेशन के अनुसार, इस वर्ष यात्रा पर आपदा का असर सबसे ज्यादा रहा। यमुनोत्री में 26 दिन, गंगोत्री में 31 दिन, बदरीनाथ में 11 दिन और केदारनाथ में आठ दिन यात्रा बाधित रही। 89 दिन ऐसे रहे जब चारों धामों में यात्रियों की संख्या हजार से कम रही। हेमकुंड साहिब की यात्रा भी प्रभावित हुई।

लेखक के बारे में
Anubhav Shakyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




