बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, पहला बयान- VIDEO
Badrinath Donation Theft: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी में एसआईटी ने फरार चल रहे आरोपी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा कहा है।
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रमोद नौटियाल बीकेटीसी (बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति) के अध्यक्ष के वैयक्तिक सहायक थे। मामला उजागर होने के बाद से वह फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद प्रमोद नौटियाल ने पहला बयान दिया। कहा कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। उधर, पुलिस ने नौटियाल का लैपटॉप और अन्य सामान जब्त कर लिया है।
आरोपी से थाने में पुलिस ने पूछताछ की है। मंदिर समिति द्वारा आरोपी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर करने के बाद पुलिस टीम ने मामले में चढा़वा गणना स्थल पर लगे सीसी टीवी फुटेज का अवलोकन किया। पुलिस के अनुसार चढ़ावा गणना की हेराफेरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड है। रिकॉर्ड खंगाले गए। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए लाया जा रहा है।
बीकेटीसी अध्यक्ष के पीए हैं प्रमोद नौटियाल
बदरीनाथ मंदिर में चढावे के पैंसों की गिनती के दौरान चोरी के आरोपी मंदिर कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस गिरफ्तार कर बदरीनाथ थानें में ले आयी है। बता दें कि आरोपी प्रमोद नौटियाल वर्तमान में समिति के अध्यक्ष के पीए के पद पर तैनात होने के बावजूद उनकी ड्यूडी मंदिर समिति के द्वारा बदरीनाथ में प्रोटोकाल एवं दान गिरती में लगाई गई है।
कब क्या-क्या हुआ-
भैरव सेना ने लगाए थे आरोप
2 जुलाई को भैरव सेना के द्वारा आरोप लगाये गए थे कि बीकेटीसीअध्यक्ष के पीए ने मंदिर दान गिनती में चोरी की है व उनकी यह चोरी सीसीटी में दर्ज हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष की संस्तुति के बाद सीईओ मंदिर समिति ने 4 सदस्यीय विभागीय टीम का गठन किया।
7 जुलाई धाम के चढ़ावे में चोरी की पुष्टि
टीम ने 7 जुलाई को बदरीनाथ पहुंचते ही सीसीटीवी व अन्य दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद प्रथम दृष्टय उन्हें आरोपी माना। जिसके बाद सीईओ ने 7 जुलाई को उन्हें निलंबित कर दिया, निलंबन के बाद रात्री लगभग साढे बारह बजे मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पासवान ने इस चोरी बात आरोपी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ बदरीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।
जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। वहीं 8 जुलाई से प्रमोद नौटियाल बदरीनाथ से लापता हो गए व उन्हेांने अपना फोन स्वीच आफ कर दिया। इसी दौरान वे हाई कोर्ट भी गए व उन्होंने वहां उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर व गिरफ्तारी पर रोक का आवेदन किया।
11 जुलाई को 18 पन्नों की जांच रिपोर्ट सौंपी गई
वहीं, 4 सदस्यीय मंदिर समिति की विभागीय टीम ने 11 जुलाई को सीईओ कार्यालय में अपनी जांच पूरी कर जांच रिर्पोट सौंपी जो 18 पन्नों की है। इसमें आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को 2 जुलाई को एक से अधिक बार पैंसों में हेरा फेरी करते हुए पाया गया व 29 जून को भी पैसे जैसे कुछ ले जाते पाया। वहीं सरकार द्वारा मामले में बनाई गई कमिश्नर की अध्यक्षता वाली टीम भी मामले की जांच कर रही है।
2014 में प्रमोद नौटियाल को स्थायी नियुक्ति मिली
2014 में इन्टरनेट कार्डीनेटर के रूप में स्थाई नियुक्ति पाने वाले ग्रेड पे 2800 के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर मंदिर समिति खूब मेहरबार नही। मंदिर समिति ने इन्टरनेट कार्डीनेटर का एकल पद होने के बावजूद प्रमोद नौटियाल का आउट आफ वे जाकर प्रमोशन कर 2018 में समिति के अध्यक्ष का वैयक्तिक सहायक बना डाला व वर्तमान में उन्हें बदरीनाथ मंदिर में प्रोटोकाल व थाली भेंट गणना में तैनात कर दिया।
खुद को बेकसूर बताया
रविवार देर रात्री को प्रमोद नौटियाल को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें बदरीनाथ थाने में लाया गया है, जहां पर उनसे गहरी पूछताछ की जा रही है। यद्यपी पत्रकारों के सामने से जब वे गुजरे तो पत्रकारों ने उनपर लगे आरापों के बारे में पूछा तो नौटियाल ने कहा कि वे बेकसूर हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


