opinion: बदरीनाथ में डीजे की जरूरत क्या थी? सवाल सिर्फ शोर का नहीं, हिमालय की खामोशी का भी है

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

सबसे पहले यह बात साफ होनी चाहिए कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति को सामने लाने वाला कोई कार्यक्रम अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन सवाल आयोजन के उद्देश्य से ज्यादा उसके स्थान और स्वरूप का है।

Badrinath Dham DJ Row
यह तस्वीर 18 सितंबर 2026 में बदरीनाथ धाम की है।

बदरीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में तेज साउंड को लेकर शुरू हुआ विवाद केवल धार्मिक मर्यादा तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर शोर उठा कि बदरीनाथ जैसे धाम के बिल्कुल पास तेज संगीत और डीजे की जरूरत आखिर क्यों पड़ी? इसके बाद तीर्थ पुरोहितों और संतों ने भी कार्यक्रम के स्वरूप पर आपत्ति जताई। चमोली प्रशासन ने भी तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और अनुमति को लेकर सेना से स्पष्टीकरण मांगा। सवाल यह नहीं है कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति दिखाई जाए या नहीं। सवाल यह है कि बदरीनाथ जैसे तप और साधना के धाम में किसी कार्यक्रम की सीमा क्या होनी चाहिए?

इस पूरे विवाद के बीच एक सवाल और उठ खड़ा हुआ कि जब बदरीनाथ में शंख तक नहीं बजाया जाता, तो फिर डीजे और तेज संगीत कैसे उचित हो सकता है? बदरीनाथ पर्यटन स्थल नहीं। भगवान विष्णु का धाम है। यहां आने वाला श्रद्धालु शोर-शराबे और मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि शांति और आध्यात्मिक अनुभव के लिए आता है। इसलिए इस विवाद को केवल डीजे की बहस बनाना सही नहीं है। असली बहस धाम की मर्यादा और आयोजन की सीमा पर होनी चाहिए।

सबसे पहले एक बात साफ होनी चाहिए। उत्तराखंड की लोक संस्कृति को सामने लाने वाला कोई कार्यक्रम अपने आप में गलत नहीं है। लोकगीत, लोकनृत्य, स्थानीय कलाकार और हमारी परंपराओं का प्रचार होना चाहिए। सेना और प्रशासन मिलकर ऐसा कार्यक्रम करते हैं तो उसका उद्देश्य भी समझा जा सकता है। लेकिन सवाल आयोजन के उद्देश्य से ज्यादा उसके स्थान और स्वरूप का है।

बदरीनाथ की पहचान ही शांति से है

हिमालय की सबसे बड़ी खूबसूरती उसकी खामोशी है। पहाड़ों में हवा, नदियों, घंटियों और मंदिर की पूजा की आवाज के बीच जो वातावरण बनता है, वही तीर्थ बनाता है। सवाल यह नहीं होना चाहिए कि डीजे बजाना सही है या नहीं। सवाल यह होना चाहिए कि क्या बदरीनाथ जैसे स्थान पर इसकी जरूरत है? बदरीनाथ का हिमालयी क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील है।

यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जब बदरीनाथ धाम में शंख तक न बजाने की परंपरा है। ऐसे में डीजे बजाना क्या धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाता है। इस बीच उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल का बयान भी विवाद को यह कहकर हवा देता है कि शंख न बजाने के पीछे उसमें जानवर की हड्डी का होना है।

जानकारों का क्या कहना है

इस पूरे प्रकरण पर हमने जानकारों से भी उनकी राय जानी। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि हर सीजन बदरीनाथ धाम में भागवत कथा होती हैं, लेकिन धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम सांस्कृतिक मूल्य के अनुरुप हों। मुझे याद है कि उत्तर प्रदेश के समय में भारत सरकार के संस्कृति विभाग के अंतर्गत यात्रा सीजन में कई स्थलों पर कार्यक्रम करते थे। ऋषिकेश, श्रीनगर, बदरीनाथ में धार्मिक कार्यक्रम और भजन होते थे। मेरा मानना है कि सांस्कृतिक मूल्यों का ध्यान रखा जाना चाहिए। मंदिर में शंख की बात की जाए तो बदरीनाथ मंदिर के अंदर भी दक्षिणावर्ती शंख है। उसका अभिषेक होता है, जल श्रद्धालुओं पर छिड़का जाता है।

आचार्य पंडित कुलदीप गोदियाल का कहना है कि बदरीनाथ जैसे स्थान में डीजे बजाना नकारात्मकता दिखाता है। किसी भी एक स्थान की प्रधानता होती है। बदरीनाथ की आस्था पौराणिक है। भगवान विष्णु के धाम में लोग शांति और मुक्ति के लिए जाते हैं। बदरीनाथ को पाप कर्म की मुक्ति के लिए जाना जाता है। हमारे पुराणों और वेदों में बदरीनाथ को अलकापुरी कहा गया है। मान्यता है कि यहां अदश्य रूप में ऋषि-मुनि तप कर रहे हैं। नर-नारायण की तपस्थली है। इस तरह का शोर-शराबा बदरीनाथ जैसे धाम में सही संदेश नहीं देता। इससे भविष्य में देखा-देखी प्रचलन बढ़ेगा।

रही बात सपताल महाराज द्वारा शंख को लेकर दिए बयान की... तो कुलदीप गोदियाल के अनुसार, ऐसा कहीं उल्लेख नहीं मिलता कि शंख जानवर की हड्डी से बना है। शंख देवताओं के आह्वान के लिए है। यह बेहद पवित्र माना गया है। मंदिरों में शंख बजाया जाता है। शंख के अंदर जल को भक्तों के ऊपर छिड़का जाता है। वेदों में भी लिखा है-

शंखमध्ये स्थितं तोयं भ्रामितं केशवोपरि।

अङ्गलग्नं मनुष्याणां ब्रह्महत्यादिकं दहेत्॥

इसका अर्थ वो समझाते हैं कि शंख के भीतर रखा जल जब भगवान केशव के ऊपर घुमाकर अर्पित किया जाता है और फिर मनुष्य के अंग से लगता है तो ब्रह्महत्या आदि बड़े पापों को भी नष्ट करने वाला माना गया है।

शोर सिर्फ इंसान को परेशान नहीं करता

तेज आवाज का असर केवल मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालु पर नहीं पड़ता। इसका असर आसपास के जीव-जंतुओं पर भी पड़ सकता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि लगातार या अचानक होने वाला तेज शोर जानवरों के व्यवहार को बदल सकता है। सवाल यह भी उठता है कि जब हिमालयी पर्यावरण पहले ही पर्यटन, यातायात और दूसरी गतिविधियों का दबाव झेल रहा है, तब हमें मनोरंजन के लिए अतिरिक्त शोर क्यों पैदा करना चाहिए? संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में अनावश्यक शोर से बचना समझदारी है। यही सतर्कता पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है।

लोक संस्कृति के साथ धाम की मर्यादा भी

उत्तराखंड लोक संस्कृति दुनिया के सामने आनी चाहिए। पहाड़ के कलाकारों को मंच मिलना चाहिए। लोकगीत और लोकनृत्य खत्म नहीं होने चाहिए। इससे किसी को आपत्ति नहीं कि बदरीनाथ में लोक कलाकारों का कार्यक्रम न हो। भजन हो सकते हैं, पारंपरिक वाद्य हो सकते हैं। स्थानीय संस्कृति का प्रदर्शन हो सकता है। लेकिन क्या उसके लिए डीजे और तेज एम्प्लीफाइड साउंड जरूरी है?

हिमालय की कीमत पर विकास!

उत्तराखंड के लिए पर्यटन बेहद जरूरी है। पहाड़ के युवाओं को रोजगार चाहिए, स्थानीय कलाकारों को मंच चाहिए और सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां, लेकिन हिमालय को सिर्फ एक बड़ा पर्यटन मंच मान लेना खतरनाक हो सकता है। हिमालय जितना सुंदर है, उतना ही नाजुक भी है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बदरीनाथ में डीजे की जरूरत? सवाल सिर्फ शोर का नहीं, हिमालय की खामोशी का भी है