बदरीनाथ धाम के पास जमकर बर्फबारी, केदारनाथ-गंगोत्री उत्तराखंड चारधाम रूट में 29 मई से कैसे रहेगा मौसम?

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

जिला प्रशासन की ओर से चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की गई है कि बारिश या खराब मौसम के समय यात्रा करने से बचें। भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने की सख्त हिदायत भी दी गई है। प्रशासन की ओर से टोल फ्री नंबर के साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

kedarnath badrinath

Chardham Yatra: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम के पास जमकर बर्फबारी हुई है। धाम के पास स्थित नर‌ नारायण और नीलकंठ पर्वत पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मई महीने में धाम के आसपास मंगलवार की रात को जमकर बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी के बाद ठंड से तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, मौसम विभाग की ओर से केदारनाथ-गंगोत्री उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि पर अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई से अगले दो से तीन दिनों तक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। आपको बता दें कि चमोली जिले में बदरीनाथ धाम स्थित है।

दूसरी ओर, केदारनाथ धाम के आसपास भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में कमी आने से तीर्थ यात्रियों को मई महीने में ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी जिले में भी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

केदारनाथ-बदरीनाथ चारधाम रूट पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट-एसडीआरएफ सतर्क

उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर भारी बारिश की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री समेत चारधाम यात्रा रूट पर एसडीआरएफ भी सतर्क मोड पर है। चारधाम यात्रा रूट पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की गई है कि बारिश या खराब मौसम के समय यात्रा करने से बचें। भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने की सख्त हिदायत भी दी गई है। प्रशासन की ओर से टोल फ्री नंबर के साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

चारधाम यात्रा रूट पर यह है मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग की बात मानें तो उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर 29 मई से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड के कई जिलों में 3 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में बारिश होगी।

आपको बता दें कि उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम हैं, जबकि रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम है। मौसम निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून व नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की की संभावना है। इसके लिए यह अलर्ट जारी किया गया है।

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले भगवान कार्तिक स्वामी

तल्लानागपुर पट्टी के शीर्ष क्रौंच पर्वत पर विराजमान देव सेनापति कुमार कार्तिकेय की प्रथम ऐतिहासिक बदरीनाथ यात्रा क्रौंच पर्वत से रवाना हो गई है। पहले दिन रात्रि प्रवास के लिए यात्रा चमोली पोखरी के निकटवर्ती गांव सतूड के कार्तिक स्वामी मन्दिर में पहुंच गई है। भगवान कार्तिक स्वामी की बदरीनाथ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

अनेक स्थानों पर लोगों द्वारा भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जा रहा है। बुधवार को क्रौंच पर्वत तीर्थ पर ब्रह्म बेला पर आचार्य वासुदेव प्रसाद थपलियाल व सुधीर नौटियाल ने पंचाग पूजन के साथ भगवान कार्तिक स्वामी सहित 33 कोटी देवी-देवताओं का आह्वान किया।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।