उत्तराखंड में IVF तकनीक का कमाल, साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म; कैसे हुआ ये 'चमत्कार'?

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैज्ञानिकों ने आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय की कोख से स्वस्थ बद्री बछिया पैदा की है। बीते तीन साल से वैज्ञानिक इसपर रिसर्च कर रहे थे। कृषि मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

badri calf uttarakhand
बद्री बछिया का जन्म आईवीएफ तकनीक से हुआ है। (Photo Credit: ICAR-NDRI, Karnal)

उत्तराखंड में एक साहीवाल गाय की कोख से बद्री नस्ल की एक स्वस्थ बछिया का जन्म हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है यह सब इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आइवीएफ) तकनीक से हुआ है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को इसबारे में जानकारी दी है।

बद्री स्वदेसी गाय है जो कि उत्तराखंड में पाई जाती है। साहीवाल गाय में बद्री भ्रूण ट्रांसफर किया गया था। बछिया का जन्म शुक्रवार को हुआ है। इस सफलता को बद्री गाय को बचाने और उसकी अच्छी नस्ल को आगे बढ़ाने की दिशा में कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

मंत्रालय ने बयान जारी कर दी जानकारी

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि 'यह सफलता करनाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-एनडीआरआई) और उत्तराखंड के पंतनगर स्थित जीबी पंत एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के आपसी सहयोग से हासिल की गई है। उत्तराखंड बायोटेक्नोलॉजी काउंसिल से आर्थिक मदद मिली। यह सफलता बताती है कि उन्नत प्रजनन बॉयोटेक्नोलॉजी की मदद से किस तरह बद्री जर्मप्लाज्म का संरक्षण, बद्री गाय की संख्या में बढ़ोत्तरी और जिनेटिक सुधार संभव है।'

साल 2023 से की जा रही थी लगातार कड़ी मेहनत

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, यह रिसर्च साल 2023 में जीबी पंत यूनिवर्सिटी के तत्कालीन वाइस-चांसलर डॉक्टर एमएस चौहान की नेतृत्व और पहल पर शुरू की गई थी। इस दौरान वैज्ञानिक टीमों ने बद्री गायों के लिए आईवीएफ तकनीक से भ्रूण तैयार करने और भ्रूण को गाय में ट्रांसफर करने के तरीके पर काम किया।

कैसे काम करती है यह तकनीक?

कृषि मंत्रालय ने बयान में बताया है कि 'अल्ट्रासाउंड-गाइडेड ओवम पिक-अप यानी अल्ट्रासाउंड के जरिए चुनिंदा ब्रदी डोनर गायों के अंडाणु को इकट्ठा किया गया। इसके बाद अंडाणु को बढ़ा होने दिया गया और फिर 'उत्तराखंड पशुधन विकास बोर्ड' से मिले बद्री सांड के बेहतरीन शुक्राणुओं के साथ आईवीएफ किया गया। फिर लैब में इससे बने भ्रूण (बच्चा बनने की शुरुआती की प्रक्रिया) को सही समय पर गाय में ट्रांसफर किया गया। ऐसा ही एक भ्रूण साहीवाल गाय के गर्भ में भी रखा गया। इसके बाद साहीवाल गाय ने अब एक स्वस्थ बद्री बछिया को जन्म दिया है। गाय को इसके लिए पहले से तैयार किया जा रहा था।'

एक अन्य गाय भी देने वाली है बद्री बछिया को जन्म

वैज्ञानिकों की कोशिशें यही नहीं रुकने वाली है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अगले 5-7 दिनों के भीतर क्रॉसब्रेड गाय भी इसी तरह से बद्री बछड़े को जन्म देने के लिए तैयार है।

बहरहाल अब देखना होगा कि साहीवाल गाय पर किया गया यह प्रयोग अब क्रॉसब्रेड गाय में भी सफल होता है या नहीं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म; कैसे हुआ ये 'चमत्कार'?