बेटे के हमलवारों को पकड़ो नहीं तो मैं करूंगा हिसाब, कांग्रेस विधायक ने पुलिस को एक दिन की मोहलत दी
किच्छा से विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे पर हमलावरों ने घर से 100 मीटर जानलेवा हमला किया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। विधायक ने पुलिस को एक दिन की मोहलत दी है।

उत्तराखंड में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे और पार्षद सौरव बेहड़ पर हुए जानलेवा हमला मामले में 48 घंटे बाद भी हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों को चिह्नित न करने पर कांग्रेसियों और बेहड़ समर्थकों का गुस्सा भड़क गया। विधायक ने दो टूक कहा अगर बुधवार तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तो आरोपियों का हिसाब वो खुद करेंगे। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में समर्थकों के साथ धरने का भी ऐलान किया।
बेहड़ ने कहा कि वह शांत रहकर पुलिस को जांच का पूरा मौका दे रहे हैं। वह पुराने ढर्रे पर नहीं आना चाहते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज साफ नहीं होने की बात कह रही है जबकि पुलिस के पास तमाम तकनीकी साधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि समर्थकों का उन पर भारी दबाव है और पुलिस उनके सब्र का इम्तिहान न लें। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बुधवार शाम तक मामले के खुलासे की उम्मीद जताई। बेहड़ ने कहा कि पुलिस के पास एक दिन का समय है। खुलासा नहीं हुआ तो एसएसपी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
कमिश्नर को भेजा ज्ञापन
खटीमा की पंजाबी महासभा गुरुद्वारा सिंह सभा ने तिलकराज बेहड़ के पुत्र पार्षद सौरभ राज के ऊपर हुए कातिलाना हमले के कड़ी शब्दों में निन्दा की गई। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। अध्यक्ष विजय आरोरा, महामंत्री हरीश बत्रा ने बताया कि कमिश्नर दीपक रावत को आरोपियों को पकड़ने के संबंध में ज्ञापन भेजा। महासभा प्रदेश सचिव मनोज बाधवा, जितिन ग्रोवर, रोहित छावड़ा, रविन्दर रैना, बिट्टू ग्रोवर, ललित मोहन मारवाह, अमरजीत सिंह रहे।
बेहड़ को नेताओं का साथ मिला
बेहड़ के बेटे पर हुए जानलेवा हमला मामले में अन्य विधायक और नेता भी उनके साथ आ गए हैं। इस मामले में महाबैठक का आयोजन भी हुआ था। रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पुलिस को बहुत समय दे दिया गया है। अब लड़ाई करने का समय आ गया है। यहां अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके चलते अराजकता फैल रही है। बुधवार शाम तक खुलासा नहीं हुआ तो यह बड़ा आंदोलन होगा। उपनेता प्रतिपक्ष बुवन कापड़ी का कहना है कि जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि एक पूर्व कैबिनेट और वर्तमान विधायक के बेटे पर हमले की घटना है। जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक कितना सुरक्षित होगा।
अन्य विधायक बोले- यह लड़ाई हमारी भी है
जयपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जब सत्ता नहीं सुनती तो जनता को सड़क पर आना पड़ता है। बैठक में मिले आश्वासन के बाद समय दिया गया है। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। हमारे पास कई विकल्प हैं। पुलिस-प्रशासन हमें कमजोर न समझे। सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि तिलकराज बेहड़ हर व्यक्ति की लड़ाई लड़ते हैं। आज उनके बेटे पर हमला हुआ है। यह हमारी लड़ाई है। अगर बुधवार शाम तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


