Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Army jawan Arrested in Molestation of minor Girl Mother Streams Entire Incident Live on Internet
बच्ची से छेड़छाड़ में सेना का जवान गिरफ्तार, मां ने पूरी घटना को इंटरनेट पर किया लाइव

बच्ची से छेड़छाड़ में सेना का जवान गिरफ्तार, मां ने पूरी घटना को इंटरनेट पर किया लाइव

संक्षेप: चमोली में सीएसडी कैंटीन के बाहर सुरक्षा में तैनात सेना का जवान बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। मामला तब प्रकाश में आया जब बच्ची की मां ने पूरी घटना को सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया।

Mon, 6 Oct 2025 09:01 AMGaurav Kala चमोली, हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के चमोली में सेना के जवान पर एक बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामला उस वक्त सामने आया, जब पीड़िता की मां ने पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने जवान को अरेस्ट कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामला चमोली जिले के थराली का है। सेना की सीएसडी कैंटीन में तैनात जवान ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां के अनुसार, रविवार शाम उनकी नाबालिग बेटी अपने पालतू कुत्ते को टहलाने गई थी। इस दौरान आरोपी जवान ने बंद कैंटीन का ताला खोलकर बच्ची को अंदर बुलाया और उससे छेड़छाड़ की।

ये भी पढ़ें:शिक्षिका के आने पर बाहर चले जाते थे घरवाले, छात्र का रिश्तेदार करता रहा रेप

डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। परिजनों ने तुरंत एसडीएम थराली और स्थानीय थाना थराली में शिकायत की।

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में गहरा आक्रोश है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।