
अंकिता केस के सबूत उर्मिला सनावर ने अब तक पुलिस को नहीं सौंपे, सोशल मीडिया पर सामने आई वजह
Ankita Bhandari VIP Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी को लेकर भूचाल मचाने वाली उर्मिला सनावर ने अभी तक ऑडियो और वीडियो सबूत पुलिस को नहीं सौंपे हैं। इसकी वजह सोशल मीडिया पर सामने आई है।
Ankita Bhandari VIP Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सोशल मीडिया पर वीआईपी के नाम को लेकर हड़कंप मचाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर अचानक बीमार हो गईं है। उर्मिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इलाज के दौरान की तस्वीरें साझा करते हुए अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उर्मिला ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वो पुलिस के पास सबूत देने नहीं पहुंच पाई।
दरअसल, सोशल मीडिया पर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से बातचीत के कथित ऑडियो वायरल करने के मामले में उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार जिलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच के लिए हरिद्वार में गठित एसआईटी ने उर्मिला से उनका मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए मांगा है। एसआईटी का कहना है कि फोन की फॉरेंसिक जांच इसलिए जरूरी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। उर्मिला को मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर एसआईटी के समक्ष अपना मोबाइल फोन जमा कराना था।
उर्मिला ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
हालांकि, इससे पहले सोमवार रात उर्मिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिस कारण वे हरिद्वार जाकर अपना फोन जमा नहीं करा सकीं। उन्होंने इलाज की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ठीक होते ही वे जांच में पूरा सहयोग करेंगी। इस मामले में पुलिस और एसआईटी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज बनी हुई हैं।
सुरेश राठौर पर एक और मुकदमा
अंकिता भंडारी हत्याकांड में 'वीआईपी' को लेकर खुलासे के संबंध में पहले से ही अनेक मुकदमे झेल रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ अब एक ठेकेदार ने उसकी कार वापस न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अदालत के आदेश पर हरिद्वार के ज्वालापुर पुलिस थाने में यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि राठौर की पत्नी होने का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो और राठौर से अपनी बातचीत का कथित ऑडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने अंकिता हत्याकांड के कथित ‘वीआईपी’ का खुलासा करने का दावा किया, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में तूफान आ गया।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




