Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़ankita bhandari murder cbi probe demands ex bjp mla wife viral video sparks
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी के वीडियो पर बवाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी के वीडियो पर बवाल

संक्षेप:

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी के वायरल वीडियो से हड़कंप है। मामले में अब सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है।

Dec 24, 2025 08:03 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस एक बार फिर सरकार पर हमलावर है। हत्याकांड में भाजपा के पूर्व विधायक की दूसरी कथित पत्नी की ओर से वीआईपी का नाम गट्टू के रूप में उजागर किए जाने के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस ने पूरे मामले के खुलासे के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

अध्यक्ष ज्योति ने कहा कि भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने हत्याकांड में उपयोग किए गए वनन्तरा रिसार्ट पर स्थानीय विधायक के इशारे पर बुल्डोजर की कार्रवाई की जिसका खुलासा भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी ने एक वायरल वीडियो में किया है। ज्योति ने कहा कि इस वीडियो में स्पष्ट तौर भाजपा के बड़े पदाधिकारी के नाम का खुलासा किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे अब स्पष्ट हो गया है कि हत्याकांड में भाजपा का राज्य नेतृत्व ही नहीं शीर्ष नेतृत्व भी शामिल था। राज्य में भाजपा के पदाधिकारी, नेता सभी जनहित के कार्य करने की बजाय दुष्कर्मों में लिप्त हैं।

कांग्रेस शर्मनाक राजनीति कर रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपुष्ट और छेड़छाड़ वाले वीडियो के आधार पर शर्मनाक राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय समय पर वीआईपी का राग अलापने वाली कांग्रेस सुबूत मांगे जाने पर पीठ दिखाकर भाग गई थी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस यदि गंभीर होती तो अदालत में साक्ष्यों के साथ बयान दे सकती थी। उस समय डीजीपी ने सार्वजनिक अपील की थी कि यदि किसी को वीआईपी के बारे में जानकारी है तो आए और बताएं। तब किसी ने नहीं बताया और न आज बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता पर अनावश्यक षड्यंत्र कर कांग्रेस उस बिटिया की आत्मा को अपमानित करने का भी काम कर रही है।

भट्ट ने कहा कि अपुष्ट वायरल वीडियो को संबंधित लोगों की ओर से छेड़छाड़ वाला बताया गया है और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐसे में उसे कांग्रेस की ओर से राजनैतिक हथियार बनाया जाना षडयंत्र प्रतीत होता है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;