Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़ankita bhandari case uttarakhand bandh called congress demand for action in six months
अंकिता भंडारी मामला: आज उत्तराखंड बंद का ऐलान, कांग्रेस की 6 महीने वाली मांग

अंकिता भंडारी मामला: आज उत्तराखंड बंद का ऐलान, कांग्रेस की 6 महीने वाली मांग

संक्षेप:

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कुछ सामाजिक संगठनों ने 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया है। संगठनों ने व्यापारियों और आम जनता से अपील की है कि वे अपनी दुकानें बंद रखकर इस बंद को सफल बनाएं।  

Jan 11, 2026 12:39 am ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कुछ सामाजिक संगठनों ने 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया है। देहरादून में एक संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया कि जब तक इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से नहीं कराई जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने व्यापारियों और आम जनता से अपील की है कि वे अपनी दुकानें बंद रखकर इस बंद को सफल बनाएं। संगठनों का कहना है कि यह लड़ाई उत्तराखंड की अस्मिता और अंकिता को सम्मान दिलाने के लिए है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संयुक्त संघर्ष मंच बोला जारी रहेगा आंदोलन

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के मोहित डिमरी ने कहा कि सभी संगठनों ने मिलकर यह तय किया है कि जब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में सीबीआई से नहीं कराई जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी संगठनों, नेताओं और आम जनता से उत्तराखंड बंद को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे अंकिता को न्याय दिलाने के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखें।

व्यापार मंडल ने बंद से किया किनारा

वहीं दून उद्योग व्यापार मंडल ने इस बंद में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की मंजूरी देने और कानूनी कार्रवाई शुरू होने के बाद अब इस बंद का कोई मतलब नहीं है। यह राजनीति से प्रेरित है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि सरकार ने मांग मान ली है और अपराधी पहले से ही उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। ऐसे में बंद का आह्वान करना व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।

कांग्रेस ने कर दी 6 महीने में CBI जांच पूरी करने की मांग

कांग्रेस ने CBI जांच 6 महीने में पूरी करने को कहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने मांग की कि सीबीआई जांच बिना किसी राजनीतिक दबाव के 6 महीने के भीतर पूरी की जाए। लांबा ने कहा कि हम चाहते हैं कि सीबीआई ‘वीआईपी पहलू’ की स्वतंत्र जांच करे, सबूत नष्ट करने का आदेश देने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो, सबूत नष्ट करने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई हो और राजनीतिक संरक्षण प्रदान करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाए।

ये भी पढ़ें:सोमनाथ सभ्यतागत साहस का प्रतीक... पीएम मोदी ने किया ओमकार मंत्र जाप- VIDEO
ये भी पढ़ें:गर्दन में 13 टांके, रीढ़ में फ्रैक्चर; चकमा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या?
ये भी पढ़ें:शिमला के चलौंठी में घरों में दरारें; मंत्री के दौरा, कमेटी गठित, जांच के निर्देश

'VIP' का पता लगाने के लिए FIR

वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सीबीआई जांच की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता को खुद थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। उस वीआईपी की पहचान को लेकर पूरा उत्तराखंड सवाल पूछ रहा है लेकिन सरकार चुप है। वहीं सीबीआई जांच की सिफारिश के बीच मामले में शामिल कथित 'वीआईपी' का पता लगाने के लिए पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।

(पीटीआई-भाषा, एएनआई और यूनीवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।