अंकिता केस में अंडरग्राउंड उर्मिला और सुरेश राठौर सामने आए, सनावर ने कहा- नार्को टेस्ट को तैयार
अंकिता भंडारी केस में भूचाल लाने वाले सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर अब सामने आ गए हैं। उर्मिला ने कहा कि वह सबूत लेकर आई है और नार्को टेस्ट को तैयार है।

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और सोशल मीडिया पर अपने बयानों से भूचाल लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर मंगलवार देर रात देहरादून पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता दर्शन भारती के साथ दिल्ली से दून पहुंचीं उर्मिला ने स्पष्ट किया कि वह जल्द ही पुलिस और एसआईटी के सामने पेश होकर अपने पास मौजूद साक्ष्य सौंपेंगी। दूसरी तरफ सुरेश राठौर को भी हाई कोर्ट से राहत मिली है। उनकी गिरफ्तारी पर अदालत ने रोक लगा दी।
मंगलवार रात दून पहुंचने पर उर्मिला सनावर ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उन पर दर्ज किए गए मुकदमे पूरी तरह निराधार हैं। आरोप लगाया कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया गया ताकि एसआईटी जांच के जरिए उन पर दबाव बनाया जा सके। कहा कि मैं अंकिता भंडारी हत्याकांड के पुख्ता सबूत लेकर आई हूं और मेरा मुख्य उद्देश्य उसे न्याय दिलाना है। जल्द वह जांच कर रही है एसआईटी के सामने पेश हो सकती हैं।
सहारनपुर में चस्पा हुआ था नोटिस
पिछले दिनों उर्मिला ने सोशल मीडिया पर किए गए खुलासों और भाजपा नेताओं पर लगाए गए आरोपों के बाद हरिद्वार और देहरादून में उनके खिलाफ केस दर्ज हुए थे। पुलिस ने उनके सहारनपुर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें बयानों और साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया था। 29 दिसंबर को फेसबुक लाइव के बाद से ही उर्मिला के आने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, जो उनके दून पहुंचने पर खत्म हुआ।
हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सामने आए सुरेश राठौर
हरिद्वार। पिछले कई दिनों से अंडरग्राउंड चल रहे भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर आखिरकार हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। मंगलवार रात जारी एक वीडियो में राठौर ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान थे और अपनी पत्नी को जानकारी देकर एकांतवास में चले गए थे।
राठौर ने दावा किया कि वह पुलिस की हर जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और इन्हीं आरोपों के कारण वह बेहद परेशान थे।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर चुकी थी और परिजनों से लंबी पूछताछ भी की गई थी। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद ही राठौर सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं और जांच में सहयोग का दावा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में मुकदमे दर्ज हैं।
दावा: उर्मिला नार्को टेस्ट के लिए सशर्त तैयार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में साक्ष्यों को लेकर चर्चा में आईं उर्मिला सनावर अब अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार है। यह दावा मंगलवार को उर्मिला को अपने संरक्षण में देहरादून लाने वाले स्वामी दर्शन भारती ने किया है। उन्होंने कहा कि उर्मिला अपना पक्ष एसआईटी के सामने रखेगी और साक्ष्य भी देगी पर पहले पूर्व विधायक राठौर को नार्को टेस्ट की सहमति देनी होगी।
दुष्यंत गौतम के केस में बढ़ी जांच की तपिश
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की तहरीर पर डालनवाला थाने में दर्ज मुकदमे की जांच भी तेज हो गई है। इसमें उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर छवि खराब करने और दंगे फैलाने की साजिश का आरोप लगाया गया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मुकदमे से जुड़े तथ्यों को केस डायरी में शामिल किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




