Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Ankita bhandari Case Suspicion of Conspiracy Over Viral Audio claims CM Dhami People Apologising to Dushyant Gautam
दुष्यंत गौतम से माफी मांग रहे लोग, अंकिता केस में वायरल ऑडियो पर सरकार को साजिश की आशंका

दुष्यंत गौतम से माफी मांग रहे लोग, अंकिता केस में वायरल ऑडियो पर सरकार को साजिश की आशंका

संक्षेप:

अंकिता केस में वायरल ऑडियो पर सीएम पुष्कर धामी ने साजिश का अंदेशा जताया है। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि छवि खराब करने वाले अब दुष्यंत गौतम से माफी मांग रहे हैं।

Jan 07, 2026 08:02 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

अंकिता भंडारी केस में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उनके मित्र उर्मिला सनावर की बातचीत ऑडियो के वायरल होने और उसके बाद उत्तराखंड में आंदोलन के पीछे सरकार को राजनीतिक साजिश भी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान इस ओर इशारा भी किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जो लोग भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की छवि खराब कर रहे थे, अब माफी मांग रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मीडिया कर्मियों ने सीएम से उनके खिलाफ भाजपा के भीतर से सियासी साजिश होने की आशंका को लेकर सवाल पूछा था। इस पर धामी ने दो टूक कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री के मार्गनिर्देशन में हमारी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जनकल्याण की कई योजनाएं शुरू की गई हैं। विपक्ष को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसीलिए वो कुचक्र रच रहा है। उन्होंने अपील कि अंकिता पहाड़ की बेटी है। कृपया उसे हथियार बना कर राजनीति नहीं करें। जनता सब जानती है। फैब्रिकेटेड चीजें ज्यादा नहीं चलती हैं।

ये भी पढ़ें:अंकिता केस पर बवाल के बीच खुलकर बोले CM धामी, दुष्यंत गौतम पर भी दिया जवाब
ये भी पढ़ें:अंकिता केस में अंडरग्राउंड उर्मिला-सुरेश राठौर सामने आए, नार्को टेस्ट को तैयार

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर हमला

सीएम धामी ने कहा कि कुछ समय पहले एक दो व्यक्तियों के बातचीत का ऑडियो आया। उसके बाद लोग इसे लेकर प्रेस कांफ्रेस करने के लिए लोग सीधा दिल्ली पहुंच गए। यह क्या साबित करता है? उनका इशारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर था। कहा कि यदि ऑडियो में कोई सत्यता आती तो सरकार हर जांच के लिए तैयार है। आडियो में कई लोगों के नाम आ आए हैं। इस ऑडियो की सत्यता की जांच होनी जरूरी है। इसमें कभी आत्महत्या कहा जा रहा है तो कभी हत्या। ऐसा तो नहीं कि दोषियों की मदद करने के लिए यह साजिश की जा रही हो? यदि पुख्ता प्रमाण या सुबूत सामने आता है तो निसंदेह सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। दोषी कोई भी हो, कोई बचने वाला नहीं है।

पेपर लीक कांड से तुलना

सीएम ने आगे कहा कि पहले पेपर आउट मामले में भी इसी प्रकार ऑडियो काल सामने आए थे। इससे यह संदेह पुख्ता होता है कि जिन लोगों को जनता नकार चुकी है, वो दुष्प्रचार करते हुए अपना जनाधार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जिन लोगों के ऑडियो सामने आए हैं, पुलिस उन्हें बुला रही है कि आएं और सच बताएं। जब वो आएंगे तो उनसे तथ्य लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वायरल ऑडियो जिन सुरेश राठौर की आवाज बताई जा रही है, उन्हें पार्टी साल भर पहले ही पार्टी से निष्कासित कर चुकी है।

दुष्यंत गौतम से माफी मांग रहे लोग

अंकिता भंडारी केस में वायरल ऑडियो-वीडियो के दम पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की छवि खराब करने वाले कई लोग अब उनसे माफी मांग रहे हैं। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए महेंद्र भट्ट ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि मेरी दुष्यंत गौतम से बात हुई है। कई लोग उनके खिलाफ किए गए दुष्प्रचार के लिए अब माफी मांग रहे हैं। गौतम की ओर से इस मामले में एफआईआर कराने के साथ ही न्यायालय में वाद भी दायर किया गया है। ऐसे में भ्रामक प्रचार करने वाले कई लोग अब उनसे माफी मांग रहे हैं। दूसरी तरफ मीडिया को जारी बयान में भट्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व में एसआईटी जांच से लेकर सभी अहम फैसले पीड़ित परिवार की सहमति से हुए हैं। ऐसे में अब गोदियाल को परिवार से राय लेने में दिक्कत क्यों है? आरोप लगाया कि कांग्रेस माहौल खराब कर रही है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।