दुष्यंत गौतम पर आरोप साबित तो जल समाधि, अंकिता भंडारी हत्याकांड पर रविदास अखाड़े की चुनौती
अंकिता भंडारी से जुड़े वायरल कथित ऑडियो-वीडियो पर रविदास अखाड़ा खुलकर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम के समर्थन में आ गया है। अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री ने चैलेंज दिया कि अगर वो दोषी साबित हुए तो मैं जल समाधि ले लूंगा।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम के बचाव में रविदासिया समाज खुलकर सामने आ गया है। इस ऑडियो को अंकिता भंडारी हत्याकांड से कथित तौर पर जोड़ा जा रहा है। इस मामले में संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा है कि यदि दुष्यंत पर आरोप साबित हुए तो वे जल समाधि को तैयार हैं।
रविदासिया धर्म प्रचारक सभा के अध्यक्ष संदीप खत्री ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाने वालों को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण छवि धूमिल करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। खत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम पर आज तक कोई आरोप नहीं लगे हैं। खत्री ने आरोप लगाया कि राठौर फर्जी तरीके से महामंडलेश्वर बने और अब पूरे समाज को गुमराह कर रहे हैं।
आरोप साबित हुए तो जलसमाधि लूंगा
संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि यदि दुष्यंत पर लगे आरोप प्रमाणित हुए तो वे जल समाधि लेने को तैयार हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि बिना सबूत किसी पर आरोप लगाना न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने शासन-प्रशासन से सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
पुलिस का दावा- कोई वीवीआईपी नहीं, निष्पक्ष जांच हुई
इससे पहले हरिद्वार के एसपी देहात और अंकिता भंडारी मामले की जांच से जुड़े एसआईटी सदस्य रहे शेखर सुयाल ने जांच से संबंधित अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों पर इस प्रकरण को लेकर भ्रामक खबरें, अधूरी जानकारी और बेबुनियाद आरोप फैलाए जा रहे हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। शेखर सुयाल ने स्पष्ट किया कि वनंतरा रिसॉर्ट के जिस कमरे को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि उसे साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से तोड़ा गया, उससे जुड़े सभी वीडियो साक्ष्य और महत्वपूर्ण दस्तावेज पहले ही न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं।
उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस ने न तो कोई सबूत छिपाया है और न ही नष्ट किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दौरान किसी व्यक्ति को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। पूरी जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून के दायरे में रहकर की गई है। उन्होंने बताया कि दो लोगों की कथित बातचीत से जुड़े वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


