अंकिता भंडारी केस में कैसे जुड़ा दुष्यंत गौतम का नाम? ‘VIP’ से वायरल ऑडियो तक, समझें पूरा विवाद

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

अंकिता भंडारी की हत्या सितंबर 2022 में हुई। मामला तब सुर्खियों में आया जब केस में ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वीआईपी और एक्स्ट्रा सर्विस के दावे किए गए। इनका दुष्यंत गौतम से क्या कनेक्शन हैं?

Ankita Bhandari Case link with Dushyant Gautam
अंकिता भंडारी केस में दुष्यंत गौतम का नाम कैसे आया?

उत्तराखंड की बेटी अंकिंता भंडारी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अंकिता के माता-पिता इंसाफ के लिए नई दिल्ली इंडिया गेट पर धरना दे रहे थे। कुछ देर में उनका समर्थन देने राहुल गांधी और प्रियंका समेत अन्य कांग्रेसी भी पहुंचे। दिल्ली पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए सभी को हिरासत में लिया। अंकिता के माता-पिता को छोड़ दिया गया। अंकिता के माता-पिता भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उत्तराखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। दुष्यंत गौतम का हत्याकांड से क्या कनेक्शन है?

पहले दिल्ली में हुआ घटनाक्रम जानते हैं। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित रूप से जुड़े एक 'वीआईपी' की भूमिका को लेकर सवाल उठाते रहे पीड़िता के माता-पिता ने दिल्ली में इंडिया गेट पर धरना दिया और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का विरोध किया। उनका दावा है कि इस पूरे प्रकरण में जिस "वीआईपी" की बात सामने आई थी, वह गौतम ही हैं। सितंबर 2022 में अंकिता की हत्या के समय गौतम भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी थे।

राहुल और प्रियंका बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे इंडिया गेट पहुंचे और अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने न्याय की लड़ाई में पूरे सहयोग का भरोसा दिया। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि चार साल बीतने के बावजूद परिवार को न्याय नहीं मिला है।

अंकिता भंडारी प्रकरण

अंकिता भंडारी की कथित तौर पर हत्या 18 सितंबर 2022 को हुई थी। वो ऋषिकेश के वंतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। 24 सितंबर 2022 रो अंकिता का शव चीला नहर से बरामद हुआ था। इस मामले में अदालत द्वारा रिज़ॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

पूरे विवाद की जड़ वो वायरल ऑडियो है

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप वायरल हुए। दिसंबर 2025 को हरिद्वार के ज्वालापुर में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अंकिता भंडारी मामले से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया।

अंकिता केस में वो वीआईपी

इन क्लिप्स में उर्मिला सनावर ने अंकिता हत्याकांड में एक ‘VIP’ की संलिप्तता का जिक्र किया था। उर्मिला ने सुरेश राठौर के बीच कथित बातचीत का ऑडियो-वीडियो वायरल किया था। जिसमें यह दावा किया गया कि अंकिता की वीआईपी गट्टू के कारण हत्या हुई। इसके बाद चर्चाओं में इस नाम को भाजपा के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से जोड़कर पेश किया गया। यह भी दावा किया गया कि अंकिता पर एक्स्ट्रा सर्विस का दबाव डाला गया लेकिन अंकिता ने मना कर दिया था। इसके बाद अंकिता की हत्या हुई।

अदालत पहुंचे थे दुष्यंत गौतम

इसके बाद सुरेश राठौर ने मीडिया के सामने आकर वायरल ऑडियो क्लिप को एआई जेनरेटेड बताकर प्रमाणिकता पर सवाल उठाए। दूसरी ओर दुष्यंत गौतम ने भी इन आरोपों को गलत बताते हुए 5 जनवरी 2026 को देहरादून के डालनवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई। 7 जनवरी को दुष्यंत गौतम ने दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया और उर्मिला, सुरेश राठौर, कांग्रेस के संबंधित पदाधिकारियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ राहत मांगी।

उत्तराखंड भाजपा की तरफ से प्रतिक्रिया आई

भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने अंकिता भंडारी मामले में हर स्तर पर कदम उठाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की। भट्ट ने कहा कि "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरुआत से ही स्पष्ट कर दिया था कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। इसी के अनुरूप पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। घटना का पता चलने के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।''

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अंकिता भंडारी केस में कैसे जुड़ा दुष्यंत गौतम का नाम? ‘VIP’ से वायरल ऑडियो तक