अंकिता केस में वीआईपी जांच के लिए CBI को पत्र, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर से नार्को टेस्ट की तैयारी

Jan 13, 2026 08:32 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share

अंकिता भंडारी केस में सरकार ने सीबीआई को वीआईपी की जांच के लिए पत्र भेजा है। इस बीच सुरेश राठौर ने पुलिस के सामने बयान दर्ज किए और नार्को टेस्ट पर सहमति जताई।

अंकिता केस में वीआईपी जांच के लिए CBI को पत्र, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर से नार्को टेस्ट की तैयारी

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सरकार ने सोमवार को सीबीआई जांच के लिए पत्र भेज दिया। सचिव-मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने बताया कि अंकिता के माता-पिता की भावना के अनुरूप वीआईपी की भूमिका की जांच का अनुरोध किया गया है। वहीं, मामले में घिरे पूर्व विधायक सुरेश राठौर नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे, जहां इंस्पेक्टर राजेश साह और राकेश शाह ने उनसे लंबी पूछताछ की। राठौर ने नार्को टेस्ट पर अपनी सहमति दी।

सूत्रों के अनुसार पत्र में सरकार ने अंकिता हत्याकांड का ब्योरा दिया है। बता दें कि अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने सात जनवरी को सीएम से देहरादून में मुलाकात कर वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने इस जांच को सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराने का भी अनुरोध किया था। विधिक पहलुओं का अध्ययन करने के बाद मुख्यमंत्री ने नौ जनवरी को वीआईपी की भूमिका और आगे की पड़ताल के लिए सीबीआई से जांच कराने का ऐलान किया था। धामी ने कहा कि सरकार बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए शुरू से प्रतिबद्ध है। जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

वायरल ऑडियो-वीडियो मामला तूल पकड़ा

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़कर वायरल किए गए कथित ऑडियो-वीडियो प्रकरण में सोमवार देर रात जांच प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली। इस मामले में घिरे पूर्व विधायक सुरेश राठौर नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे, जहां इंस्पेक्टर राजेश साह और राकेश शाह ने उनसे लंबी पूछताछ की। राठौर ने नार्को टेस्ट पर अपनी सहमति दी।

पुलिस का मुख्य फोकस सोशल मीडिया पर वायरल उस ऑडियो पर रहा, जिसमें कथित तौर पर पूर्व विधायक की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। इस पर राठौर ने कहा कि इस ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज उनकी हो सकती है, पर उस समय वह पूरी तरह से होश में ही नहीं थे। उन्होंने बताया कि निजी समस्याओं के चलते उन्हें नींद न आने की परेशानी रहती है, जिस कारण उनको नींद की गोलियां लेनी पड़ती हैं। राठौर से अभिनेत्री उर्मिला सनावर से उनके संबंधों को लेकर भी पूछताछ की गई।

‘सहमति के बिना रिकॉर्ड की आवाज’

पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि यह बातचीत सहमति के बिना रिकॉर्ड की गई। इसलिए इसे प्रमाणिक नहीं माना जा सकता। हालांकि, पुलिस उनके जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखी। पुलिस ने वॉयस सैंपल देने को कहा, ताकि फॉरेंसिक लैब में मिलान कराया जा सके।

पूर्व विधायक के सामने रखा विकल्प

पुलिस ने पूर्व विधायक के सामने नार्को टेस्ट का विकल्प भी रखा। इस पर राठौर ने सहमति दे दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।