एंजेल चकमा मर्डर के 5 महीने बाद भी मुख्य आरोपी पकड़ से दूर, दो जमानत पर बाहर

Gaurav Kala देहरादून
share

Angel Chakma Murder: एंजेल चकमा मर्डर के पांच महीने बाद भी मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर है। वहीं, दो नाबालिग जमानत पर छूट चुके हैं। पुलिस की चार्जशीट में नस्लीय टिप्पणी की बात शामिल नहीं है।

एंजेल चकमा मर्डर के 5 महीने बाद भी मुख्य आरोपी पकड़ से दूर, दो जमानत पर बाहर

Angel Chakma Murder: देहरादून के बहुचर्चित एंजेल चकमा हत्याकांड के छह आरोपियों में से कोई भी अनुसूचित जनजाति (एसटी) से ताल्लुक नहीं रखता है। देहरादून पुलिस ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के समक्ष अपनी रिपोर्ट में यह तथ्य दिया है। इसके अलावा चार्जशीट में पुलिस ने नस्लीय टिप्पणियों का भी कहीं उल्लेख नहीं किया है। इस मामले में चकमा स्टूडेंड यूनियन ने पुलिस के दावों पर सवाल खड़े किए। आरोप लगाया कि जांच गलत दिशा में भटक गई है। दो नाबालिग आरोपी जमानत पर बाहर हैं और मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर है।

चार्जशीट में नस्लीय टिप्पणी नहीं

पुलिस ने हत्याकांड में नस्लीय टिप्पणी को पूरी तरह खारिज कर दिया है। एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि मामले की विवेचना में आरोपियों के सीधे तौर पर किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी करने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।

दो आरोपियों को जमानत, मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर

इससे पहले केस की जांच में पुलिस ने दावा किया था कि आरोपियों में एसटी समुदाय के भी शामिल हैं। एनसीएसटी में हुई सुनवाई में अरुणाचल प्रदेश चकमा स्टूडेंट्स यूनियन सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने पुलिस के शुरुआती दावों पर कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि गलत दावों से मामले की दिशा भटकी है। इसके अलावा याचिकाकर्ताओं ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड से जमानत मिल जाने और मुख्य आरोपी के अब तक पुलिस की पकड़ से दूर होने पर भी गहरी चिंता व्यक्त की।

मुख्य आरोपी के प्रत्यर्पण को कानूनी कार्रवाई

इस मामले में सीओ सहसपुर अनुज कुमार अपनी टीम के साथ आयोग के सामने बीते शुक्रवार को पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि नेपाल भागे मुख्य आरोपी यश राज अवस्थी के प्रत्यर्पण के कानूनी कार्रवाई जा रही है। पुलिस रेड नोटिस जारी कराने पर तेजी से काम कर रही है।

घटना क्या हुई थी

त्रिपुरा के उनाकोटी के रहने वाले एंजेल चकमा तथा उसके भाई माइकल पर देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में नौ दिसंबर 2025 को छह लोगों के एक समूह ने तब हमला कर दिया था जब उन्होंने कथित नस्लीय टिप्पणी का विरोध किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एंजेल को अस्पताल ले जाया गया जहां 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गयी।

त्रिपुरा के सिपाहीजाला में तैनात तरुण चकमा ने बताया कि उनका बेटा एंजेल एक होनहार छात्र था और उसे 12 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज के साथ नौकरी भी मिल गयी थी । उन्होंने कहा, ''मैंने उसकी शिक्षा का खर्च उठाने के लिए 30 वर्षों तक ड्यूटी की। एंजेल को 27 दिसंबर से इंटर्नशिप शुरू करनी थी लेकिन उसे कभी मौका ही नहीं मिला।''

छोटे भाई ने सदमे में देहरादून छोड़ा

दुखी पिता ने कहा कि इस घटना से उनके छोटे बेटे माइकल को गहरा सदमा लगा था, जो देहरादून में ही स्नातक पाठ्यक्रम में दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है । उन्होंने कहा, ''मेरा छोटा बेटा पूरी तरह से चुप है। एक बेटा चला गया, और दूसरे का जीवन इस सदमे से बर्बाद हो रहा है।''

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।