
एंजेल चकमा हत्याकांड में नया मोड़, परिवार ने कर दी CBI जांच की मांग
देहरादून में कथित नस्लीय हमले में जान गंवाने वाले त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के परिवार ने मामले की CBI जांच की मांग की है। त्रिपुरा के पेचार्थल क्षेत्र के एमबीए छात्र एंजेल की नौ दिसंबर को एक हमले में मौत हो गई थी।
एंजेल चकमा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। एंजेल चकमा के परिवार ने सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है। एंजेल के पिता तरुण कांति चकमा ने टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। बीएसएफ जवान तरुण कांति चकमा का कहना है कि हत्या को एक महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी फरार है। पीड़ित परिवार ने दिल्ली में तबादले की भी मांग की है ताकि वे कानूनी लड़ाई लड़ सकें।
CBI जांच की मांग
एंजेल के पिता तरुण कांति चकमा ने सोमवार को अगरतला में टिपरा मोथा के संस्थापक प्रद्योत देबबर्मा से मिलकर इस मामले की CBI जांच कराने की मांग की। मणिपुर में तैनात बीएसएफ जवान तरुण कांति चकमा ने बताया कि उनके बेटे की मौत को एक महीना पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक उनके परिवार को जांच के बारे में कोई नई जानकारी नहीं मिली है।
तबादला दिल्ली करने की गुहार
तरुण कांति चकमा ने बताया कि उन्हें 5 लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हम चाहते हैं कि इस हत्या की जांच सीबीआई करे ताकि उन्हें जल्द न्याय मिल सके। मैंने सरकार से अपना तबादला दिल्ली करने की गुहार भी लगाई है ताकि कानूनी लड़ाई को ठीक से लड़ सकूं। मैंने इस संघर्ष में प्रद्योत देबबर्मा से मदद मांगी है जिन्होंने उन्हें हर मुमकिन सहायता देने का भरोसा दिया है।
भविष्य में किसी के साथ हो सकती है ऐसी घटना
खबर अपडेट हो वहीं देबबर्मा ने कहा कि वे देहरादून की घटना के दिन से ही एंजेल के परिवार के साथ जुड़े हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस ने FIR दर्ज करने में तीन दिन की देरी की। उनका कहना है कि 24 साल का एक होनहार युवक भेदभाव की भेंट चढ़ गया और यदि आज हम चुप रहे तो भविष्य में किसी और के साथ भी ऐसा हो सकता है। प्रद्योत देबबर्मा ने भरोसा दिया कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




