Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Amid High Court Relief in Ankita bhandari Case New FIR against Ex BJP MLA Suresh Rathore
अंकिता केस में HC से राहत के बीच पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर नया मुकदमा, क्या मामला

अंकिता केस में HC से राहत के बीच पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर नया मुकदमा, क्या मामला

संक्षेप:

अंकिता भंडारी केस में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत मिली थी, लेकिन अब नए प्रकरण में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Jan 11, 2026 09:45 am ISTGaurav Kala हरिद्वार
share Share
Follow Us on

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सामने आए ऑडियो-वीडियो प्रकरण पर पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हुए थे। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, लेकिन हाई कोर्ट ने राठौर को राहत देते हुए सभी मुकदमों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अंकिता केस में हाई कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हरिद्वार की ज्वालापुर की पुलिस ने उनके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया है। उन पर अमानत में खयानत, गाली-गलौज और मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:अंकिता केस में भूचाल लाने वाले उर्मिला-सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो वायरल
ये भी पढ़ें:अंकिता केस में अंडरग्राउंड उर्मिला-सुरेश राठौर सामने आए, नार्को टेस्ट को तैयार

मामला क्या है

यह मामला सरकारी ठेकेदार से निजी उपयोग के लिए ली गई कार को वापस नहीं करने से जुड़ा है। हरिलोक कॉलोनी निवासी राजेश कुमार गौतम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बीच पुराने रिश्ते थे। इसी भरोसे के चलते कुछ समय पहले राठौर ने कार मांगी थी।

आरोप है कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद राठौर ने कार वापस नहीं की। जब राजेश ने कई बार अपनी गाड़ी लौटाने को कहा तो राठौर ने न केवल टालमटोल किया, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित राजेश ने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच जारी है और पुलिस मामले की गंभीरता से निपट रही है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।