फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बीच कैंची धाम में भारी भीड़, लोगों से की गई यह अपील

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद उत्तराखंड के कैंची धाम में भारी भीड़ उमड़ रही है। ट्रैफिक, शोर, प्लास्टिक कचरे और व्लॉगिंग से स्थानीय लोग परेशान हैं। श्रद्धालुओं से क्या की जा रही अपील?

फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बीच कैंची धाम में भारी भीड़, लोगों से की गई यह अपील
उत्तराखंड के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है।

फिल्म 'हनुमान अंश' की तगड़ी सफलता के बीच उत्तराखंड के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। आलम यह कि भारी भीड़ से ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। इससे बुज़ुर्गों, मरीजों और एम्बुलेंस तक को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूर्जस बढ़ती भीड़ पर नाराजगी जताई है। आलोचकों का कहना है कि कभी शांत रहने वाला यह आश्रम अब व्लॉगिंग और दिखावे का केंद्र बन गया है।

कैंची धाम की ख्याति फैली लेकिन चुनौतियां भी

कैंची धाम में जुट रही भारी भीड़ के बीच कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या कांडपाल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट में बताया कि 2020 के बाद मीडिया और इंटरनेट पर कैंची धाम के बारे में तेजी से जानकारी का प्रसार हुआ। हाल ही में आई फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद तो यह धाम और भी मशहूर हो गया है। लेकिन अब नई समस्याएं और चुनौतियां देखी जा रही हैं।

स्थानीय लोग परेशान

कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या कांडपाल ने आगे लिखा- हम स्थानीय लोगों के लिए तो यह हमेशा से शांत और साधारण कैंची रहा है। 2010 के दशक के आखिर तक मंदिर में हर रोज औसतन 50 लोग प्रार्थना करने आते थे। मेरे माता-पिता बरसों से आश्रम से जुड़े रहे हैं। लेकिन भारी भीड़ की वजह से अब यहां जाना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों पर क्षमता से ज्यादा भीड़ है। अब स्थानीय लोगों को सुबह 5 बजे ही घर से निकलना पड़ता है जबकि सफर महज 40 मिनट का है।

प्लास्टिक कचरा और ट्रैफिक जाम बन रहा मुसीबत

ऐश्वर्या कांडपाल की मानें तो कैंची धाम में प्लास्टिक कचरा और ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बन रहा है। कांडपाल ने हॉर्न बजाने और सिगरेट के टुकड़े, प्लास्टिक की बोतलें और रैपर वहीं छोड़ देने के लिए श्रद्धालुओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे समझदारी दिखाएं और आश्रम के अंदर कचरा ना फैलाएं और ना ही वीडियो बनाएं।

दुकानों की बाढ़, ट्रैफिक जाम, पलूशन

कांडपाल ने कहा कि अचानक पूरे इलाके में पूजापाठ के सामान की दुकानों की बाढ़ सी आ गई है। लोगों की भारी भीड़ है। प्रदूषण बढ़ रहा है। लोग सेल्फी ले रहे हैं। सड़कों पर भारी जाम है। लगातार हॉर्न बजने और शोर से पशु पक्षी परेशान हो रहे हैं। सड़क के किनारे प्लास्टिक की बोतलें, रैपर, सिगरेट के टुकड़े बिखरे पड़े होते हैं।

जिन बातों की धाम में मनाही, वही कर रहे लोग

कांडपाल ने कहा कि लोग वही सब कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें मना किया गया है। लोग परिसर के अंदर फिल्मिंग कर रहे हैं। लोग माइक पर जोर-जोर से व्लॉगिंग कर रहे हैं जबकि आश्रम के अंदर फिल्मिंग करना पुराने नियमों और जगह की भावना के खिलाफ है।

'हनुमान अंश' के लेखक-निर्देशक की यह अपील

इस बीच यूनीवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, कैंची धाम में बढ़ती भीड़ पर फिल्म 'हनुमान अंश' के लेखक-निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों से यात्रा की योजना मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में कहा कि कैंची धाम में इन दिनों भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। फिल्म की वजह से भीड़ बढ़ी है या नहीं, यह अलग विषय है, लेकिन फिलहाल भक्तों को कैंची धाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनानी चाहिए।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़'हनुमान अंश' की सफलता के बीच कैंची धाम में भारी भीड़, लोगों से की गई यह अपील