सड़क पर क्रिकेट खेलते समय युवक बाइक से टकराया, घायल

Mar 09, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

गलई कंधार के पास क्रिकेट खेलते समय एक युवक बाइक से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी बैजनाथ लाया गया, जहां उसका पांव फ्रेक्चर हुआ। युवक को बाद में जिला अस्पताल भेजा गया।

सड़क पर क्रिकेट खेलते समय युवक बाइक से टकराया, घायल

गलई कंधार के पास सड़क किनारे क्रिकेट खेलते समय एक युवक बाइक से टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 के माध्मय से उसे सीएचसी बैजनाथ पहुंचाया गया। युवक को पांव फ्रेक्चर हुआ है। उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। 108 के ईएमटी नितेश जौहरी ने बताया कि सोमवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली की गलई कंधार में एक युवक घायल हो गया है। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे अशोक कुमार घायलावस्था में पड़ा था। वह सड़क किनारे क्रिकेट खेलते समय एक बाइक से टकरा गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।