सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
अल्मोड़ा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का उद्घाटन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, और वे सीएम के काफिले तक नहीं पहुँच पाए। कोतवाल ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।
अल्मोड़ा। सीएम पुष्कर सिंह धामी तय समय के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े दस बजे अल्मोड़ा स्थित एसएसजे कैंपस पहुंचे। यहां सीएम को नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का उद्घाटन करना था। लेकिन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के दौरे के विरोध का आह्वान किया था। इस पर सीएम के अल्मोड़ा पहुंचते ही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी काले झंडे लेकर सड़क पर उतर आए। पहले से मुस्तैद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। तमाम मशक्कत के बाद भी कार्यकर्ता सीएम के काफिले तक नहीं पहुंच पाए। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले जाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


