ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ायोगदा आश्रम में परहंस योगानंद की 125वीं जयंती मनायी

योगदा आश्रम में परहंस योगानंद की 125वीं जयंती मनायी

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से योगदा आश्रम द्वाराहाट में गुरुदेव श्री श्री परमहंस योगानंदजी की 125वी जयंती धूमधाम से मनायी गई। इस दौरान आश्रम के बालकृष्णालय के नन्हें विद्यार्थियों ने...

योगदा आश्रम में परहंस योगानंद की 125वीं जयंती मनायी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 05 Jan 2019 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से योगदा आश्रम द्वाराहाट में गुरुदेव श्री श्री परमहंस योगानंदजी की 125वी जयंती धूमधाम से मनायी गई। इस दौरान आश्रम के बालकृष्णालय के नन्हें विद्यार्थियों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से परमहंस योगानंद को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। योगदा आश्रम के स्वामी नित्यानंद ने बच्चों को बहुत सरल शब्दों में गुरुजी की महत्ता से अवगत कराया। स्वामीजी ने बताया कि गुरुजी की वजह से द्वाराहाट का नाम पूरे विश्व में फैला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1917 में परमहंस योगानंद जी ने कहा कि योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की स्थापना हुई। तब से लेकर आज तक संस्था पूरे देश में करोड़ों लोगों को शिक्षा, आध्यात्म एवं ध्यान के साथ सामाजिक क्षेत्र में योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर सोसाइटी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर डाक टिकट भी जारी किया गया है। इससे पूर्व भी 1977 में परमहंस योगानंद पर आधारित डाक टिकट जारी किया गया था। इस दौरान योगदा आश्रम में आर्थिक रूप से कमज़ोर घरों के होशियार विद्यार्थियों को रु 1000 छात्रवृत्ति दी गयी। ये छात्रवृत्ति हर वर्ष दी जाती है। गुरुदेव परमहंस योगानंदजी 125वीं जयंती के उपलक्ष में विद्यार्थियों को दो जोड़ी थर्मल कपड़े और शिक्षिकाओं तथा आश्रम के कर्मचारियों को शॉल वितरित किए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें