ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में आज से काम पर लौटगें कर्मचारी

अल्मोड़ा में आज से काम पर लौटगें कर्मचारी

उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा जिला इकाई ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आहृान पर 13सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को समाप्त करने का निर्णय लिया।...

अल्मोड़ा में आज से काम पर लौटगें कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 29 Aug 2018 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा जिला इकाई ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आहृान पर 13सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को समाप्त करने का निर्णय लिया। आज से कर्मचारी कार्य पर लौट जाएंगे।

इधर बुधवार को संयुक्त मोर्चा से जुड़े विभिन्न विभागों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। बुधवार को तीसरे दिन भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। कुछ विभागों में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तो कुछ विभागों के कर्मचारियों ने कार्यालयों में बैठकर ही विरोध जाताया। सुबह करीब 10:30 बजे विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकत्रित हुए। यहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा सरकार जब तक उनकी जायज मांगों को नहीं मानती है। कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार को समर्थन कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी विकास भवन पहुंचे। सभा की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद महामंत्री गोपाल राम व संचालन चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष ललित तिवारी ने किया। इस मौके पर उमेश चंद्र जोशी, शांति देवी, मोहनी देवी, नवीन चंद्र पांडे, महेंद्र सिंह कनवाल, आनंद बल्लभ कांडपाल, कमला देवी, जानकी कांडपाल, रूचि मेहता, अनीता रावत, चंदन गिरी, राम सिंह नेगी, रईश अहमद, मनोज वर्मा, हरीश, जयराम, आनंद राम, उमा नेगी, नीता पांडे, आशु उप्रेती, जगदीश बोरा ने विचार रखे। कार्य बहिष्कार को समर्थन देने कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष जुनैत रहमान, महामंत्री हरीश बिष्ट, कमल किशोर आदि शामिल रहे। इधर बिजली विभाग कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द मांग नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर कई कर्मचारी शामिल रहे। इधर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष ललित तिवारी ने बताया कि मामले में उच्चतम न्यायालय ने संज्ञान लेने के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें