ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाभाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ी

भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ी

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी को राज्य में मिले प्रचंड बहुमत से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। सरकार...

भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 30 Jun 2019 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी को राज्य में मिले प्रचंड बहुमत से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। सरकार के स्वच्छ और पारदर्शी संकल्प के साथ पार्टी का विजय रथ आगामी पंचायत चुनावों में भी जारी रहेगा। पंचायत चुनावों में योग्य प्रतिनिधियों के चुनावों पर जोर दिया गया। विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन के साथ कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात भी सुनी।

रविवार को नगर के शिव मंदिर में जिला कार्यसमिति का सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, महामंत्री प्रेम शर्मा, रवि रौतेला, कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी आदि ने दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बैठक को संबोधित करते हुए सांसद टम्टा ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में भाजपा सरकार से जनता को काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व के हर क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन व पार्टी की रीढ़ बताते हुए आगामी पंचायत चुनावों के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया। कहा चुनावों में योग्य प्रत्याशी चुनकर आएं, इस दिशा में भी कार्यकर्ताओं को ध्यान देना होगा। केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत ने भी पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। अंत में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश पाठक, भुवन भंडारी, वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र अधिकारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। संचालन जिला महामंत्री प्रेम शर्मा व रवि रौतेला ने संयुक्त रूप से किया। --------

ये रहे मौजूद

जिला सदस्यता प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह महरा, दीप भगत, रानीखेत मंडल अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी, ताड़ीखेत अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, भिकियासैंण अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह जसवाल, द्वाराहाट की ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट, हवालबाग के प्रमुख सूरज सिंह सिराड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्योति साह मिश्रा, प्रदेश संयोजिका कुमाऊं विमला रावत, कैलाश भट्ट, रामेश्वर गोयल, घनश्याम भट्ट, चंदन भगत, शैलेंद्र साह, सुभाष पांडे, रोहित शर्मा आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें