ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाआईटीआई परिसर के भवन में महिला ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

आईटीआई परिसर के भवन में महिला ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

आईटीआई परिसर स्थित भवन में एक महिला ने गृह कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। महिला का जिला...

आईटीआई परिसर के भवन में महिला ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 04 May 2019 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

आईटीआई परिसर स्थित भवन में रहने वाली एक महिला ने गृह कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। महिला का जिला अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। आईटीआई परिसर के आवासीय भवन निवासी महिला देवकी देवी (35 ) ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस कारण महिला की हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति एक साल से अलग रह रहे हैं। पुलिस को महिला के पास से एक नोट भी मिला है। जिसमें गृह क्लेश के चलते महिला ने इस तरह का कदम उठाने का भी जिक्र किया गया है। एसआई पुनीता बलौदी ने बताया कि महिला के पास नोट मिला है। जांच चल रही है। महिला के ठीक होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही पता चल पाएगा की महिला ने किन कारणों के चलते इस तरह का कदम उठाया था। इधर पुलिस ने महिला के ठीक होने तक उसके पति को बच्चों की देखभाल करने को भी कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें