ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ामहिलाओं ने सिख रेजीमेंट के जवानों को बांधी राखी

महिलाओं ने सिख रेजीमेंट के जवानों को बांधी राखी

अल्मोड़ा नगर की महिलाओं ने रविवार को आर्मी कैंट में सिख रेजीमेंट के जवानों को राखियां बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। महिला कल्याण संस्था की ओर से आर्मी कैंट सभागार में कार्यक्रम किया गया।...

महिलाओं ने सिख रेजीमेंट के जवानों को बांधी राखी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 06 Aug 2017 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा नगर की महिलाओं ने रविवार को आर्मी कैंट में सिख रेजीमेंट के जवानों को राखियां बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। महिला कल्याण संस्था की ओर से आर्मी कैंट सभागार में कार्यक्रम किया गया। संस्था की महिलाओं ने रक्षाबंधन के त्योहार को रीति-रिवाज एवं परंपरा के अनुसार सिख रेजीमेंट के सैनिकों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। इसके बाद संस्था की महिलाओं ने प्रत्येक जवान को एक-एक कर राखी बांधी। उनका मुंह मीठा कराया। वहीं, सैनिकों ने भी बहनों को शगुन के साथ-साथ देश की रक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेजर सनी राठी भी मौजूद रहे। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह इस दिन को हमेसा याद रखेंगे। संस्था की अध्यक्षा रीता दुर्गापाल ने बताया कि संस्था की ओर से बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए पूर्व में ही 700 राखियां भेजी जा चुकी हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जेसी दुर्गापाल एवं संस्था की सचिव पुष्पा सती ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर शांति साह, इंद्रा लोहनी, राधिका जोशी, कल्पना जोशी, रीता जोशी, आरती साह, ममता चौहान, सरला बिष्ट, रमा जोशी, चंद्रा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, पुष्पा कैड़ा, सुनैना मेहरा, लीला खोलिया, अदिति अग्रवाल, लीला टम्टा, दीपा जोशी, कमला दुर्गापाल, दीपा जोशी के अलावा गायत्री परिवार से मंजू तिवारी, मंजू जोशी, सरला बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें