रामलीला प्रतियोगिता में सशक्त अभिनय से महिलाओं ने जमाया रंग
रानीखेत में मिशन इंटर कॉलेज में दो दिनी महिला रामलीला प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन महिला समूहों ने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रमुख हीरा सिंह रावत और भाजपा नेत्री विमला रावत ने किया। महिलाओं की प्रतिभा को उजागर करने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
रानीखेत। सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में यहां मिशन इंटर कॉलेज में दो दिनी महिला रामलीला प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन महिला टीमों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व प्रमुख हीरा सिंह रावत और भाजपा नेत्री विमला रावत ने किया। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कहा कि महिलाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। रामलीला मंचन के प्रति वर्षों के योगदान के लिए खड़ी बाजार रानीखेत, इंदिरा बस्ती, जैनोली, लालकुर्ती, कुनेलाखेत, चिलियानौला , रियूनी मजखाली रामलीला समितियों को सम्मानित किया गया।पहले
दिन मंच पर मातृ शक्ति समूह रानीखेत ने परशुराम लक्ष्मण संवाद,गौरा स्वयं सहायता समूह चिलियानौला ने शूर्पणखा नासिका छेदन प्रसंग,जय मां काली स्वयं सहायता समूह पाखुडा़ ने सीता स्वयंवर प्रसंग, सांस्कृतिक समिति ने ताड़का वध की शानदार प्रस्तुति दी। संचालन दीपक पंत ने किया। यहां हरीश लाल साह, गौरव भट्ट, राजेन्द्र पंत, गौरव तिवारी, अभिषेक कांडपाल, गीता पवार, रीना वर्मा ,नेहा साह, संजय पंत, शिवमन्दिर समिति के कैलाश पांडे, जगदीश अग्रवाल आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


