ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ापति की लंबी उम्र की कामना को महिलाओं ने रखा व्रत

पति की लंबी उम्र की कामना को महिलाओं ने रखा व्रत

अल्मोड़ा। पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर गुरुवार को महिलाओं ने करवाचौथ व्रत रखा। चांद के निकलने के बाद महिलाओं ने पति के हाथों का पानी पीकर व्रत तोड़ा। महिलाओं में व्रत को लेकर खासा उत्साह देखा...

पति की लंबी उम्र की कामना को महिलाओं ने रखा व्रत
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 17 Oct 2019 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर गुरुवार को महिलाओं ने करवाचौथ व्रत रखा। चांद के निकलने के बाद महिलाओं ने पति के हाथों का पानी पीकर व्रत तोड़ा। महिलाओं में व्रत को लेकर खासा उत्साह देखा गया। युवतियों ने भी व्रत रखा। करवाचौथ के पर्व को हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। जिसमें विवाहित महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। विधि विधान से पूजा अर्चना कर छलनी से चांद को देखकर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। पहाड़ों में महिलाएं वट-सावित्री की पूजा करती हैं। लेकिन करवाचौथ का चलन अब ग्रामीण व नगर क्षेत्रों में होने लगा है। विशेषकर नई विवाहित महिलाओं में इसका अधिक चलन है। गुरुवार को नगर के कई स्थानों पर महिलाओं ने उत्साह के साथ करवाचौथ का व्रत मनाया। सुबह से निर्जला व्रत रख शाम को मिट्टी के करबे के साथ एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर व घी का दीपक जलाकर मां गौरी की विधिवत व्रत की पूजा अर्चना की। कई महिलाओं ने देवी मंदिरों में जाकर भी पूजा अर्चना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें