Almora News: ‘कृषि यंत्रीकरण और उद्यमिता से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं’

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

Almora News: अल्मोड़ा स्थित भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में महिला किसान दिवस मनाया गया। वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को कृषि यंत्रीकरण, महिला-अनुकूल तकनीकों और उद्यमिता के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खेती में महिलाओं की भूमिका, श्रम और समय की बचत, निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी तथा उनकी चुनौतियों पर चर्चा हुई। मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और कृषि तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया।

‘कृषि यंत्रीकरण और उद्यमिता से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं’
‘कृषि यंत्रीकरण और उद्यमिता से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं’

Almora News: अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में महिला किसान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को कृषि यंत्रीकरण व उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकान्त के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में सामाजिक विद्यान अनुभागाध्यक्ष डॉ. कुशाग्रा जोशी ने कृषि में महिलाओं की त्रिस्तरीय भूमिका के बारे में बताया। कार्यभार, समय की कमी, श्रमसाध्य कृषि कार्यों व निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। महिला-अनुकूल कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने की बात कही। डॉ. मनोज कुमार ने महिला-अनुकूल कृषि यंत्रीकरण व श्रम और समय की बचत करने वाली कृषि तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया।

अध्यक्ष अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक डॉ. वसुधा पंत ने महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की। फसल सुरक्षा विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कान्त मिश्रा ने मशरूम व मधुमक्खी पालन और फसल उत्पादन विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. बृज मोहन पाण्डेय ने महिला किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। यहां डॉ. कामिनी बिष्ट, सुनीता कश्यप, प्रीति भंडारी, लीला देवी, नमिता टम्टा रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: ‘कृषि यंत्रीकरण और उद्यमिता से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं’