‘कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में महिला कार्यकर्ता अहम
अल्मोड़ा में महिला कांग्रेस ने मनाया 41 वां स्थापना दिवस ‘कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने महिला कार्यकर्ता अहम ‘कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने महिला क

महिला कांग्रेस ने सोमवार को 41 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए महिला कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है। सभी ने एकजुट होकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सोमवार को चौघानपाटा स्थित पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने की। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मनोज तिवारी ने महिला कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि पार्टी की महिला कार्यकर्ता देश के विभिन्न राजनीतिक पदों पर विराजमान रहीं। महिला कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी का संगठन खड़ा हुआ है। महिलाओं की इसमें अहम भागीदारी है।
जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। यहां सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, जिला महामंत्री जया जोशी, प्रदेश सचिव किरन आर्या, नगर अध्यक्ष दीपा साह, निर्मला कांडपाल, मंजू कांडपाल, रजनी टम्टा, तारा चंद्र जोशी, अनीता कन्नोजिया, फैमिना खान, दीपा गोस्वामी, पुष्पा पांडे, जानकी पांडे, वैभव पांडे, शरद चंद्र शाह, रविंद्र कुमार टम्टा, विनोद वैष्णव, आनंद सिंह बिष्ट, जगदीश चंद्र पांडे, बीके पांडे, ममता नेगी, आशा शर्मा आदि थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




