
दहेज उत्पीड़न में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोमेश्वर की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का विवाह नवंबर 2020 में सूरज सिंह मेहरा से हुआ था। आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद पति ने दहेज की मांग शुरू की और...
सोमेश्वर। उसकोना बरसीमी निवासी एक महिला ने पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला का कहना है कि उसका विवाह नवंबर 2020 में सूरज सिंह मेहरा नामक व्यक्ति के साथ हुआ था। वर्तमान में उनकी एक चार साल की पुत्री भी है। आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद ही आरोपी दहेज की मांग करने लगा। इसको लेकर मारपीट करने लगा। आरोपी ने उनका पूरा स्त्रिधन अपने पास रख लिया। मार्च 2025 को वह किसी तरह मायके आई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एसओ मदन मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




