ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाधनबल से पंचायत जीतना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: तिवारी

धनबल से पंचायत जीतना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: तिवारी

उत्तराखंड परिर्वतन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जनमत से नहीं ब्लकि धनबल से लड़ा गया है। जो कि उत्तराखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।...

धनबल से पंचायत जीतना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: तिवारी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 10 Nov 2019 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड परिर्वतन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जनमत से नहीं ब्लकि धनबल से लड़ा गया है। जो कि उत्तराखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके दूरगामी परिणाम देवभूमि के लिए बहुत घातक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि संघर्षशील, ईमानदार और कर्मठ लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए संघर्ष को जारी रखने का आह्वान किया। तिवारी ने कहा कि विकास कार्यों की धनराशि पर पैनी नजर रखते हुए भविष्य में धनबल को रोकने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने संघर्षवादी ताकतों के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में जन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करते हुए राज्य की राजधानी गैरसैंण के साथ पलायन व रोजगार के लिए कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर उपपा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी, भावना पांडेय, ज्योति पांडेय, हाईकोर्ट की अधिवक्ता स्निगधा तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें