विस क्षेत्र और जनता की समस्याओं के लिए हमेशा करूंगा संघर्ष: शर्मा
अल्मोड़ा। विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 14 Mar 2022 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें
अल्मोड़ा। विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने चुनाव में जनता की ओर से उनको दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि आने वाले समय में जनता के विश्वास पर खरा उतरुंगा। उन्होंने कहा कि जनता और विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के लिए हमेशा संर्घष करता रहुंगा। इसके अलावा भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत हुई है, उन्हें सरकार गठन के तुरंत बाद धरातल में उतारने का प्रयास करुंगा।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
