ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाहिट दगड़ी कमला अल्माड़ मेरो बंगला.....

हिट दगड़ी कमला अल्माड़ मेरो बंगला.....

अल्मोड़ा में प्रसिद्ध मां नंदा देवी मेला जारी है। छठें दिन भल इज(अच्छी मां) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में सजधज कर विभिन्न कुमाऊंनी गीतों में एकल नृत्य की शानदार...

हिट दगड़ी कमला अल्माड़ मेरो बंगला.....
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 19 Sep 2018 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा में प्रसिद्ध मां नंदा देवी मेला जारी है। छठें दिन भल इज(अच्छी मां) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में सजधज कर विभिन्न कुमाऊंनी गीतों में एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। निर्णायकों ने प्रतिभागियों से कई तरह के सवाल भी पूछे।

बुधवार को आयोजित भल ईज प्रतियोगिता में 11 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने बेडू पाको बारोमासा, हिट दगड़ी कमला अल्मोड़ा मेरो बंगला, हाय काकड़ी झिल मां नूड पिसो सिल मां सहित कुई कुमाऊंनी गीतों में शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं से कई सवाल भी पूछे गए। प्रतियोगिता को देखने के लिए नगर सहित ग्रामीणों से बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। दिनभर नंदादेवी मंदिर परिसर दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। निर्णायक गेपा नयाल, डॉ. मंजू बिष्ट रही। संचालन राधा तिवारी ने किया। इससे पहले डोल आश्रम के संत विश्वेश्वरानंद महाराज ने भी कई जानकारियां लोगों को दी। डोल आश्रम के छात्रों ने भी कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। मौके पर डोला आश्रम विश्वेश्वरानंद महाराज, सिकंदर पवार, केवल सती, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, हर्ष कनवाल, रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, मेले के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक सांस्कृतिक तारा चंद्र जोशी, सचिव एलके पंत, उपाध्यक्ष धनसिंह मेहता, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, दिनेश गोयल, मेला व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा, उप सचिव अनूप साह, सह संयोजक प्रीति बिष्ट, जीवन नाथ वर्मा, हरीश बिष्ट, अमरनाथ नेगी, राजेश पालनी, अर्जुन बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, सदस्य जीवन गुप्ता, डॉ. निर्मल जोशी, ललित मोहन साह, डॉ. सीपी वर्मा, संजय साह, दिनेश चंद्र साह, डॉ. रमेश लोहनी, अशोक जोशी, महेंद्र बिष्ट, प्रदीप बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें